मेरठ

योगीराज में 10 हजार से अधिक मुठभेड़ों में मारे गए 63 अपराधी, मेरठ टॉप पर

यूपी में 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद से 10 हजार से अधिक पुलिस मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें से सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ में हुई हैं।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 8:49 AM IST
योगीराज में 10 हजार से अधिक मुठभेड़ों में मारे गए 63 अपराधी, मेरठ टॉप पर
रात में भी सुरक्षा के लिए मुस्तैद यूपी पुलिस।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागडोर संभाली। उसके बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार उनकी प्राथमिकता रहा है।

माफिया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई। जिससे अपराधियों और पुलिस के बीच इन छह सालों में 10 हजार से अधिक मुठभेंड़ हो चुकी हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इन मुठभेड़ों में 63 बदमाश मारे गए हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार का दावा है कि पिछले छह साल में अपराधों में कमी आई है।

पुलिस द्वारा जारी गए आंकड़ों के अनुसार मुठभेड़ों की संख्या के मामले में 2017 के बाद से सबसे अधिक 3,152 मुठभेड़ों के साथ मेरठ टॉप पर है। इन मुठभेड़ों में 63 अपराधी ढेर हुए हैं। जबकि 1708 अपराधी घायल हुए हैं। इन मुठभेंड़ में 400 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 5,967 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस बारे में मेरठ रेंज आईजी नाचिकेता झा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाना है। इसी पर पुलिस काम कर रही है।

अपराधी या तो अपराध छोड़ दे या फिर प्रदेश। उनकी प्राथमिकता मेरठ रेंज को अपराध मुक्त बनाना है। मेरठ रेंज में पिछले पांच सालों में अपराधों में काफी कमी आई है।

Published on: