26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस और गोकशों के बीच चली गोली, एक घायल, जीवित गोवंश बरामद

देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से एक गोकश घायल हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 16 Mar 2023, 10:19 AM IST

पुलिस और गोकशों के बीच चली गोली, एक घायल, जीवित गोवंश बरामद

गोली लगने से घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया।

मेरठ के थाना परीक्षितगढ़़ इलाके में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली।


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं।


यह भी पढ़ें : केमिकल लीक होने से बेहोश होकर गिरे लोग, मची भगदड़



इनके पास से एक पिकअप गाड़ी, सेंट्रो कार, एक जीवित गोवंश, छुरी, गोकशी के उपकरण व अवैध असलहा और कारतूस बरामद।

पुलिस के मुताबिक रात में गश्त के दौरान थाना परीक्षितगढ़ पुलिस टीम को अगवानपुर के जंगल में जिठौला वाले रास्ते पर आम के बाग में गोकशी करने की सूचना मिली।


यह भी पढ़ें : भाकियू की महापंचायत में ऐलान, गन्ना मूल्य बकाया वाले चीनी मिल के महाप्रबंधक हो गिरफ्तार



जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम व गोकशों के बीच गोलियां चलीं। पुलिस मुठभेड़ से एक गोकश इमरान निवासी कैलीरामपुर थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ के पैर में गोली लगी।


उसको मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि घायल गोकश के तीन अन्य साथियों को कॉम्बिंग करके गिरफ्तार कर लिया गया।


मौके से गोकशी के उपकरण व एक जीवित गाय तथा दो वाहन चार पहिया, अवैध असलहा मय कारतूस बरामद हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग