26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केमिकल लीक होने से बेहोश होकर गिरे लोग, मची भगदड़

मेरठ स्क्रेप गलाने की फैक्ट्री के गोदाम में केमिकल लीक होने से लोग बेहोश होकर गिर गए। केमिकल लीक होने से आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 15 Mar 2023, 11:29 AM IST

केमिकल लीक होने से बेहोश होकर गिरे लोग, मची भगदड़

केमिकल रिसाव बंद करने के लिए आक्सीजन का सहारा लेते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में स्थित स्क्रेप लगाने की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से हड़कंप मच गया। केमिकल लीक होने से लोग बेहोश होकर गिरने लगे। बेहोश हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें : यूपी के इन जिलों में 19 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश के आसार


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके का रास्ता बंद कर दिया है। केमिकल रिसाव की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची चार गाड़ियों ने केमिकल रिसाव पर काबू पाया है।

बता दें कि इससे पहले दौराला क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से बॉयलर फटने से करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी।


न्यू शानदार कॉलोनी में मिलन पैलेस के एक हिस्से में हाजी यामीन मलिक का स्क्रैप गलाने की फैक्ट्री है। इसमें एक हिस्से में केमिकल का गोदाम बना हुआ है।


यह भी पढ़ें : अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश में पश्चिम यूपी में STF की दबिश

घटना रात की है। गोदाम में केमिकल रिएक्शन के चलते रिसाव हो गया। इस दौरान आसपास के करीब 6 लोग बेहोश हो गए।

केमिकल रिसाव के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी लड़खड़ाने लगे।

पुलिसकर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर ही खड़े हो पाए। इसके बाद केमिकल रिसाव से बेहोश हुए लोगों को अस्पताल ले जाने और केमिकल रिसाव पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।

केमिकल के रिसाव से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा कर केमिकल रिसाव पर काबू पाया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग