26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इन जिलों में 19 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। 19 और 20 मार्च को लखनऊ और गोरखपुर मंडल में बारिश होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 15 Mar 2023, 9:28 AM IST

यूपी के इन जिलों में 19 मार्च से तेज हवा के साथ बारिश के आसार

आज यूपी में मौसम का हाल।

उत्तराखंड में बन रहे पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी के जिलों पर दिखाई देगा। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि इस समय पूर्वी यूपी के जिले गर्मी से तपने लगे हैं। तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें : अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश में पश्चिम यूपी में STF की दबिश

लेकिन आने वाले दो दिन बाद तापमान में कुछ कमी आएगी और मौसम में भी नरमी के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के मुताबिक मौसम में एक नई वायुमंडलीय परिस्थिति तैयार हो रही है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके 17 मार्च तक सक्रिय होने की संभावना है। यह 18 मार्च को उत्तराखंड के पहाड़ों से होकर तिब्बत की ओर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस क्या कोविड की तरह मचाएगा तबाही! ये है तैयारी

उसके बाद पूर्वी यूपी के जिलों में गरज- चमक और तेज हवा के साथ बारिश की वजह बनेगा। बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी वहीं तेज हवा और अधिक बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

बारिश बढ़ते तापमान पर न केवल रोक लगाएगी, बल्कि अधिकतम तापमान भी नीचे गिरेगा। आसमान में बादलों के कारण न्यूनतम तापमान कम नहीं होगा। इसके चलते अब 18 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग