मेरठ

Meerut: 92 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को चटाई धूल, दो बार आ चुका है हार्ट अटैक, लोगों से की ऐसी अपील

Highlights: -अस्पताल से लौटने पर परिजनों में खुशी की लहर -बागपत में करते हैं दूध का कारोबार -मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 2:00 PM IST
25j11.jpeg

मेरठ। कोरोना को लेकर लोगों में खौफ है। संक्रमित लोगों को आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है और जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या भी रोजाना बढ़ रही है। जान गंवाने वालों में छोटी उम्र के भी हैं और बुजुर्ग भी। इस बीच 92 वर्ष के बुजुर्ग कोरोना को हराकर अपने घर गए। दरअसल, एलएलआरएम मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती हुए संक्रमित 92 वर्ष के श्रीपाल जैन ने कोरोना से ऐसी जंग जीती कि सबके लिए मिसाल बन रहे हैं।

बागपत में दूध के कारोबारी श्रीपाल को दो बाद हार्टअटैक भी आ चुका है। पिछले दिनों उन्हें सांस की शिकायत के बाद उपचार के दौरान कोरोना टेस्ट कराया गया था। पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेरठ के मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग श्रीपाल ने यहां रहकर उपचार कराया और कोरोना से जंग जीत ली। बुधवार को पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्हे मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया।

स्वस्थ हुए श्रीपाल ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस महामारी से लड़ने में सरकार और प्रशासन को सहयेाग बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कोरोना से खौफ की जरूरत नहीं, अपनी इच्छाशक्ति मजबूत रखें। मेडिकल में श्रीपाल के पुत्र शोभाराम ने पिता के ठीक होने पर खुशी जताई। उन्होंने इसके लिए चिकित्सकों का धन्यवाद किया तो अपने पिता के जज्बे की भी तारीफ की। मेडिकल कालेज से बागपत अपने घर पहुंचने पर परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Updated on:
25 Jun 2020, 2:00 PM IST
Published on: