
बिजनौर। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रेलवे की ओर से आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके चलते मुरादाबाद रेलवे मंडल की ओर से 12 आइसोलेशन कोच नजीबाबाद स्टेशन भेजे गए हैं। जिसमें से रेलवे द्वारा मेडिकल स्टाफ सफाई व सैनिटाइजेशन के लिए विशेष प्रबंध की व्यवस्था की जा रही हैं।
आइसोलेशन कोच नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग द्वारा पहुंचाए गए हैं। मुरादाबाद रेलवे की ओर से नजीबाबाद स्टेशन को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए 12 आइसोलेशन को उपलब्ध कराए गए हैं। दरअसल, जनपद बिजनौर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों के इलाज के लिए रेलवे विभाग मुरादाबाद ने 12 डिब्बों की आइसोलेशन वार्ड में तब्दील ट्रेन को आज नजीबाबाद भेज दिया है। जनपद में ज्यादा मरीजों की संख्या बढ़ने पर इस ट्रेन में कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों में खाली जगह ना बचने पर इस ट्रेन का उपयोग कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए किया जाएगा। जिसमें से 1 एसीए, 1 एसएलआर और 10 जीएस कोच शामिल हैं। स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह ने आइसोलेशन कोच रिसीव करते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 मरीजों के उपचार की व्यवस्था इन कोचों के माध्यम में कराई जा सकेगी।
Updated on:
24 Jun 2020, 7:09 PM IST
Published on:
24 Jun 2020, 7:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.