23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gautam Budh Nagar में Corona के 63 नए केस, 1579 पहुंची मरीजों की संख्या, 19 की हो चुकी मौत

Highlights: -66.38 प्रतिशत पर पहुंचा मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा, -949 रोगी स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हुए -603 लोग का इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड-19 में चल रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Jun 2020, 12:46 PM IST

corona_virus2.jpg

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4615 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 222 लोगों की मौत

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 का संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 63 लोगों को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। हालांकि 24 घंटे के भीतर कोई मौत नहीं हुई है। साथ ही 55 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। जिले में कोरोना वायरस का शिकार हो कर मरने वालो की संख्या 19 पर बनी हुई है, जबकि 949 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने का फीसद 66.38 पहुंच गया है। अब जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 630 हैं। इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें : Coronavirus पर लगाम कसने को बना मास्टर प्लान, ऐसे होगी Covid-19 जांच, 30 मिनट में आएगी Report

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से जारी आंकड़े बता रहे हैं कि गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटों में कोरोना की आई टेस्ट रिपोर्ट में 63 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1579 हो गई है। वहीं 949 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनमें मंगलवार को स्वस्थ हुए 55 संक्रमित भी शामिल हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 630 हैं। मृतकों का आंकड़ा 19 है, यह संख्या न बढ़ने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 121 नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार

स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़े के बाद 24 घंटे में शहर के 18 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गए हैं। जिससे जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 300 से घटकर 282 पहुंच गई है। अब 229 क्षेत्र श्रेणी-1 व 53 श्रेणी-2 में शामिल है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन इलाको जिनमे कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। उन्हे सील कर वहां सेनिटाइजेशन आदि का कार्य हो रहा है। इसके साथ सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क व शारीरिक दूरी तक का पालन कराने को विशेष तौर पर अधिकारी की तैनाती की गई है।