मेरठ

अब खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

घटना की जांच में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 5:28 PM IST
farmer killed
अब खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैला दहशत

बागपत. हर मर्ज की एक दवा मानकर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में हर दूसरे दिन होने वाले एनकाउंटर के बाद भी उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ घटने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये है कि लोग घरों से लेकर खेत तक में भी महफूज नहीं है। ताजा मामला बागपत का है। यहां एक किसान को उनके खेत में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामला बागपत के बिनोली थाना क्षेत्र का है। यहां ट्यूबवेल पर सोए एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लहूलुहान किसान खेत पर पड़ा रहा और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

बागपत के बिजवाड़ा गांव का रहने वाला किसान अमित तोमर बीती रात अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गए थे। इस दौरान अमित खेत पर ही सो गया, लेकिन सुबह जब वह है घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि अमित का शव ट्यूबवेल पर ही चारपाई पर पड़ा है। परिजनों का कहना है कि अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सीओ बड़ौत फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तफ्तीश में जुट गए। इसके बाद पुलिस ने अमित तोमर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, SP बागपत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि यह कोई रंजिश का मामला है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई