मेरठ

बीच बाजार में युवक को मारी गोली बोला- मेरी पत्नी ले गया था… सिर पर कफन बांध कर निकला हूं अभी उसे भी मारूंगा?

मेरठ से सटे रामराज में दिनदहाड़े सुरेंद्र की सनातन धर्म मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद वीडियो जारी कर चौंकाने वाला बयान दिया।

2 min read
Feb 26, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

मेरठ जिले से सटे रामराज क्षेत्र में बुधवार दोपहर बीच बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी का खुद का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी पत्नी की हत्या करने की धमकी दे रहा है। और प्रेमी मृतक सुरेंद्र को गाली दे रहा है।

रामराज इलाके की मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया गया। घटना बहसूमा बाजार में सनातन धर्म मंदिर के सामने की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुरेंद्र निवासी जगजीवन पुरी, रामराज के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से बाजार से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी दूसरी बाइक से आए हमलावर ने पीछे से सुरेंद्र की कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उनके पास पहुंचा। और सिर के पास पिस्टल सटाकर दूसरी गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

प्लीज पापा आ के ले जाओ…फोन तोड़ दिया नहीं तो हमें मार डालेगा… मौत से पहले महिला का रोते हुए वीडियो वायरल

घटना के बाद बाजार में मची अफरा- तफरी

घटना के तुरंत बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोग घायल सुरेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग और आपसी दुश्मनी का मामला है।

पत्नी को भगा ले गया था इसलिए कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र का संबंध सनौता के रहने वाले प्रदीप की पत्नी से था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ चली गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर प्रदीप और सुरेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले भी बदला लेने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली। अपनी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

दो जिलों की बॉर्डर पर हुई हत्या

यह वारदात ऐसे इलाके में हुई है। जहां एक ओर रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में आता है। जबकि बहसूमा थाना क्षेत्र मेरठ जिले में पड़ता है। सीमा क्षेत्र होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस भी समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही है।

Published on:
26 Feb 2026 09:26 am
Also Read
View All

अगली खबर