मेरठ

इस अभिनेता ने नशे में कालोनी में उत्पात मचाया, फिर थाने में किया हंगामा

कालोनी के लोगों ने पुलिस के सामने इस अभिनेता पर लगाए आरोप  

2 min read
Jun 07, 2018
इस अभिनेता ने नशे में कालोनी में उत्पात मचाया, फिर थाने में किया हंगामा

मेरठ। अपनी घटिया हरकतों के कारण सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता राजा चौधरी ने एक बार फिर मेरठ का नाम शर्म से झुका दिया। मेरठ अपने आवास पर आए राजा चौधरी ने पहले तो खूब शराब पी और इसके बाद अपनी कालोनी में उत्पात मचाया। कालोनीवासियों ने जब उनको इस बात से रोका तो उन्होंने कालोनीवासियों के साथ मारपीट की। कालोनीवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस राजा चौधरी को थाने ले आई। थाने पर पहुंचकर राजा चौधरी ने हंगामा किया और कालोनीवासियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। थाना पुलिस ने जब उनसे मेडिकल कराने की बात कही तो बाथरूम जाने की बात कहकर वे वहां से गायब हो गए। चार दिन पहले राजा चौधरी ने कानपुर में शूटिंग के दौरान भी हंगामा किया था।

ये भी पढ़ें

होटल में जब पहुंची पुलिस तो भीतर का नजारा देख रह गई दंग

अभद्रता के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया

बिग बाॅस फेम अभिनेता राजा चौधरी गढ़ रोड स्थित अजंता कालोनी में रहते हैं। कालोनीवासियों का आरोप है कि उन्होंने शराब पीकर कालोनी वासियों के साथ अभद्रता की। उनके पड़ोसियों ने जब इसका विरोध किया तो वे गाली देने लगे। लोगों ने थाना मेडिकल फोन कर इसकी जानकारी दी। जिस पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राजा चौधरी को थाने में ले आई।

राजा चौधरी ने ही लगा दिए आरोप

राजा चौधरी थाने में बताया कि उनकी कालोनी के लोग उनसे मारपीट कर रहे हैं उनकी रिपोर्ट लिखी जाए। पुलिस ने राजा चौधरी का मेडिकल कराने की बात कही तो वह थाने से बाथरूम जाने की बात कहकर गायब हो गए। राजा चौधरी कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा सीरियल में काम कर चुके हैं।

पहले भी कई बार कर चुके हैं हंगामा

राजा चौधरी इससे पहले भी शराब के नशे में हंगामा कर चुके हैं। उनकी इसी आदत के कारण अब उन्हें कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर अपनी फिल्म में नहीं लेता। जिस कारण राजा चौधरी और ज्यादा तनाव में आ गए हैं नतीजा वे शराब के अधिक आदी हो चुके हैं। कालोनीवासियों की मानें तो वह दिन से ही शराब के नशे में डूबे रहते हैं। उनको सुबह से ही होश नहीं रहता कि वे कहां हैं। उनके इसी व्यवहार के कारण उनकी पत्नी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी उन्हें छोड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए इस बार ये हैं खास इंतजाम, अभी से शुरू हो गर्इ हैं तैयारियां
Published on:
07 Jun 2018 05:15 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड