मेरठ

बुलंदशहर बवाल: जीतू फौजी पुलिस हिरासत में, एडीजी बोले- एसआईटी की जांच में होंगे और खुलासे, देखें वीडियाे

एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा- पूरे मामले की हो रही बारीकी से जांच, दोषी बच नहीं पाएंगे  
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2018, 11:48 AM IST
meerut
बुलंदशहर बवाल: जीतू फौजी पुलिस हिरासत में, एडीजी बोले- एसआईटी की जांच में होंगे और खुलासे, देखें वीडियाे

मेरठ। बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद पुलिसिया कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में लगातार एक के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इस कांड में एक नाम सोशल मोडिया पर लगातार चर्चा बना हुआ है और वह नाम है जीतू फौजी। सूत्रों के अनुसार उसे भी देर रात सोपोर से गिरफ्तार कर उप्र पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में जीतू फौजी की अहम भूमिका रही है।

इस मुद्दे पर जब एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा के बाद एसआईटी का गठन कर दिया गया है और एसआईटी पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईटी पूरे मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। साथ ही एडीजी ने कहा पुलिस द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे इस हिंसा से जुड़े ऑडियो और वीडियो इस नंबर पर भेजें और भेजने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके नतीजे भी प्राप्त हो रहे हैं। लोगों को इसकी जानकारी होने के बाद वे वाट्सअप ग्रुप पर जो भी आॅडियो, वीडियो हैं उनको शेयर कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब तक सैकड़ों वीडियो इस नंबर पर आ चुके हैं और इन सभी वीडियोज की जांच की जा रही है। साथ ही बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के मुद्दे पर एडीजी ने कहा सुमित का नाम एफआईआर में दर्ज है और उसे हटाया नहीं जाएगा हालांकि सुमित की इसी हिंसा में मौत हो गई है । एडीजी ने कहा कि पूरे मामले की जांच एसआईटी मामले की जांच कर रही है और किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार फौजी जीतू को सेना ने बुलंदशहर पुलिस के हवाले कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस उसको लेकर बुलंदशहर के लिए रवाना हो चुकी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला