मेरठ

Meerut Alert: प्रशासनिक और पुलिस अफसर सड़क पर उतरे, पांच को हिरासत में लिया, देखें वीडियो

Highlights प्रशासनिक और पुलिस अफसर कर रहे लगातार दौरे सार्वजनिक स्थलों पर चल रहा है चेकिंग अभियान साइबर सेल की पांच टीमों की सोशल मीडिया पर नजर
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2019, 2:26 PM IST
meerut

मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध को देखते हुए मेरठ (Meerut) में अलर्ट (Alert) घोषित किया गया है। दिल्ली और अलीगढ़ में विरोध में बवाल को देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा (DM Anil Dhingra) के 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा (Internet Service) बंद करने के निर्देश हैं। स्कूल-कालेज, बाजार, सार्वजनिक यातायात सेवाएं सामान्य हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए साइबर सेल (Cyber Cell) की पांच टीमें लगाई गई हैं। एलआईयू से भी इनपुट मांगा गया है। इससे अलग सोमवार को सुबह से प्रशासनिक और पुलिस अफसर शहर का लगातार दौरा कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पूर्व में काॅम्युनल विवाद और आपराधिक गतिविधियों में रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सीएए को लेकर अलीगढ़ व दिल्ली में हुए बवाल के बाद जनपद में प्रशासन और पुलिस अफसर सतर्कता बरत रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में शरारती तत्वों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है। वहां गश्त बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक क्षेत्रों में पुलिस तलाशी अभियान भी चला रही है। सोमवार को सुबह से प्रशासनिक और पुलिस अफसर शहर का भ्रमण किया। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुबह से डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. एएन सिंह, एसपी देहात अविनाश पांडेय, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी समेत अन्य अफसरों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इनके साथ-साथ एडीजी प्रशांत कुमार और कमिश्नर अनिता सी. मेश्राम ने भी शहर का दौरा किया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि वह डीएम के साथ अगले 24घंटे की निगरानी कर रहे हैं। शहर को जोन और सेक्टरों में बांटकर निगरानी रखी जा रही है। काॅम्युनल विवाद और आपराधिक इतिहास वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला