मेरठ

Meerut: जमीन के विवाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा की मांग की थी, घर में मच गया कोहराम, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के कमालपुर गांव में हुई घटना घूमने निकले थे अधिवक्ता मुकेश शर्मा परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2019, 10:06 AM IST
meerut

मेरठ। गढ़ रोड स्थित कमालपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अधिवक्ता की गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद अधिवक्ता मुकेश शर्मा को खून से लथपथ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

यूपी में अपराधों पर अंकुश लगाना लगता है अब पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होता जा रहा है। आए दिन यूपी में हत्या जैसी घटना है हो रही है। अपराधी आराम से घूम रहे हैं। मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का है जहां पर शुक्रवार की रात के वक्त अधिवक्ता मुकेश शर्मा खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता पर गोलियां बरसा दी। जिसमें से एक गोली अधिवक्ता की छाती पर जा लगी, आनन-फानन में मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता पहले भी कई बार अपनी सुरक्षा की गुहार शासन और प्रशासन से लगा चुके थे, लेकिन उनको सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। अधिवक्ता मुकेश शर्मा की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की 70 बीघा जमीन वजह बताई जा रही है। जमीन पर दूसरे वर्ग का प्रापर्टी डीलर नासिर अली अपने ससुर जुबैर, पत्नी के भाई जिला उल हक के साथ मिलकर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर रहा था। अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने ऐतराज जताकर जमीन पर स्टे ले लिया था।

वहीं मेरठ बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या की सूचना मिलते ही वकीलों में भी रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ मेरठ के डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी मेडिकल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि पुलिस को कुछ तथ्य हाथ लगे हैं जिसके आधार पर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकेश शर्मा के भाई पुनीत की 19 साल पहले हत्या हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। हत्यारोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Updated on:
19 Oct 2019, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला