मेरठ

21 साल बाद दूसरी शादी करने की जिद की और फिर दे दिया तलाक

खास बातें मेरठ के श्याम नगर का सनसनीखेज मामला पत्नी को मारपीट के बाद घर से निकाल दिया पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2019, 1:08 PM IST
meerut

मेरठ। छोटी-छोटी बातों पर तलाक देने का सिलसिला अभी तक नहीं रहा है। तीन तलाक पर सख्त कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं कि वजह जानकर लोग हैरान हैं। इसी तरह का एक मामला श्याम नगर में देखने में आया है। बेटे की शादी के बाद पति अपनी पत्नी को इसलिए तलाक देना चाहता है कि उसे दूसरी शादी करनी है। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है।

21 साल पहले हुई थी शादी

श्याम नगर निवासी शबाना ने बताया कि उसकी शादी करीब 21 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हुए। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। आठ दिन पहले पति जौनपुर गया था। वहां से वह न तो लौटा और न ही फोन किया। फिर वहां से रिश्तेदारों का फोन आया कि यहां उसका पति दूसरी शादी की जिद कर रहा है। इसकेे बाद वह जौनपुर गई और समझाबुझाकर घर ले आयी। बीती रात पति दूसरी शादी की जिद करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति को समझाने का प्रयास किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। देर रात उसे घर से निकाल दिया। इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पत्नी को घर में घुसने नहीं दिया और पत्नी को तलाक दे दिया।

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

घर से निकालकर तलाक देने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। लिसाड़ी गेट थाने के इंस्पेक्टर नजर अली खान ने कहा है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अगर ऐसा मामला है तो कार्रवाई की जाएगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला