मेरठ

दलित महिला की अपहरण आैर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, इस हाल में मिला शव, सबके हो गए रोंगटे खड़े

पुलिस की टीमें कर रही जांच, दो महिलाआें समेत आधा दर्जन युवकों से चल रही पूछताछ  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2018, 10:41 AM IST
meerut
54 ghnte bad mila

मेरठ। मेरठ के दौराला क्षेत्र में हाइवे से सटे खेत में क्षेत्र की एक दलित महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से यहां सनसनी फैल गर्इ है। पुलिस ने हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म का अंदेशा जताया है। 33 वर्षीय महिला के पति ने भी दुष्कर्म का अंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करार्इ है। हाइवे से सटे गन्ने के खेत में मिले महिला के शव को हत्यारों ने पहचान छुपाने के इरादे से इतना विक्षत कर दिया कि सबकी रूह कांप उठी। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं।

शव मिलने के बाद ग्रामीणों का हंगामा

दौराला क्षेत्र में एक दलित परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। बताते हैं कि सोमवार की शाम महिला काम के लिए घर से निकली थी आैर उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी थी। दौराला क्षेत्र में ही हाइवे से सटे गन्ने के खेत में एक महिला का शव लोगों ने पड़ा देखा आैर पुलिस को सूचना दी। शव नग्न था आैर उसके चेहरे को पहचान छुपाने के इरादे से महिला का चेहरा र्इंटों से बुरी तरह कुचल दिया गया था। पुलिस को जहां शव मिला है वहां शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट गुटखों के पाउच मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस के कर्इ अफसर भी मौके पर एसएसपी व अन्य अफसर भी पहुंचे। यहां पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने यहां जमकर हंगामा शुरू कर दिया आैर शव को उठने नहीं दिया। पुलिस अफसरों के हत्याारों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर यह हंगामा समाप्त हुआ।

पुलिस की दो टीमें गठित, जांच शुरू

पुलिस ने हत्या के पीछे करीबियों पर शक जताते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में दाे महिलाआें समेत आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला