मेरठ

धर्म परिवर्तन के बाद शादी, बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही

चार साल की बेटी को लेकर एसएसपी से लगार्इ गुहार
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 10:11 PM IST
meerut

मेरठ। महिलाओं की सुरक्षा और उनको न्याय का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में एक महिला कई दिन से थाना पुलिस के चक्कर काट-काटकर परेशान हो गई है। उसके साथ उसकी चार साल की बच्ची भी है। दोपहर में न्याय के लिए तड़पती महिला और उसकी बेटी के लिए न तो खाने का ठिकाना है और न ही रहने का। जिस पति पर पांच साल पहले भरोसा कर धर्म परिवर्तन किया और उसके साथ जीवन भर जीने मरने की कसम खाकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिये थे। आज वही पति उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। पति ने घर से निकाल दिया, तो वह समाज भी उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं, जिस समाज को छोड़कर वह पति के साथ रहने के लिए आई थी।

थकी हारी यह बेचारी कभी थाने जाकर अपने खिलाफ हुए उत्पीड़न के लिए न्याय मांगती है तो कभी पति की चौखट पर इस आस से जाती है कि कहीं उसके पति को उसके ऊपर दया आ जाए। जब कहीं से उसे न्याय नहीं मिला तो यह बेचारी एसएसपी के यहां अपनी चार साल की बेटी को लेकर पहुंच गई। उसने एसएसपी से मिलकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह है पूरा मामला

एसएसपी कार्यालय पहुंची इस महिला ने बताया कि जिला बागपत के अंतर्गत चांदीनगर थाना के गांव पांची निवासी संदीप ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर करीब पांच साल पूर्व उससे शादी कर ली थी। उसके बाद से वे दोनों पति और पत्नी मेरठ के नई बस्ती थाना टीपी नगर में रहने लगे। इस दौरान उनके एक लड़की पैदा हुई। आरोप है कि अब उसका पति संदीप उसको परेशान करता है और मारपीट करता है। उसने बताया कि संदीप कहता है कि वह उसे नहीं रखेगा। चाहे कहीं भी चली जाए। पीड़िता का कहना है कि वह अपना धर्म छोड़कर उसके साथ रह रही है। अब कहां जाए। दो दिन पूर्व उसका पति घर पर ताला लगाकर घर से चला गया। कहां गया यह भी नहीं बताया। तब से वह परेशान होकर घूम रही है। उसके साथ उसकी बेटी भी है।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

पीड़ित महिला की बात सुनकर कप्तान राजेश कुमार पांडेय ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला