मेरठ

युवती ने दूसरी बिरादरी के युवक से कर ली कोर्ट मैरिज तो घर के लोगों ने दी एेसी धमकी कि एसएसपी ने दोनों को जीप से छुड़वाया, देखें वीडियो

युवती ने घरवालों के खिलाफ उठाया कदम, एसएसपी से गुहार लगाने पहुंची  
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 2:44 PM IST
meerut
युवती ने दूसरी बिरादरी के युवक से कर ली कोर्ट मैरिज तो घर के लोगों ने दी एेसी धमकी कि एसएसपी ने दोनों को जीप से छुड़वाया

मेरठ। दूसरी बिरादरी में विवाह करना एक युवती को बहुत भारी पड़ गया है। उसके परिजनों ने उसको धमकी दी है कि अगर वह कहीं उनको दिख गई तो वह उसका आखिरी दिन होगा। युवती के परिजन जान के दुश्मन बन गए हैं उसको आॅनर किलिंग का खतरा सता रहा है। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उसके पति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

समाज के बंधन तोड़कर गैर बिरादरी में प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजन अब दंपति की जान के दुश्मन बन गए हैं। कुछ दिन पूर्व युवती अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय आई थी और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसके बाद फिर उसे अपनों ने धमकी दी ओर कहा कि अब वह उसे कहीं दिखी तो सीधा मौत के घाट उतार देंगे। इसके बाद से वह दहशत में है और घर से बाहर भी नहीं निकल रही। शुक्रवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई तो कप्तान ने आनन-फानन में युगल को पुलिस जीप से मेडिकल थाने भेजते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए। युवती जूही ने कप्तान को बताया कि बताया कि उसके प्रेम संबंध मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी अन्नू से थे, लेकिन अन्नु कुमार उर्फ अजय के दूसरी बिरादरी से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते युगल ने परिजनों को बिना बताए बीते वर्ष कोर्ट मैरिज कर ली।

इसके बाद अपने-अपने घर रहते रहे, लेकिन युवती के परिजनों को किसी प्रकार उसकी शादी की भनक लग गई। इसके बाद युवती अपने पति के पास आ गई और रहने लगी। अब युवती के परिजन फिर से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। आरोप है कि अब युवती के परिजन उसके पति के पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और दंपत्ति की हत्या की धमकी दे रहे हैं। दंपति ने अपनी जान का खतरा जताया। जिसके बाद आलाधिकारियों के आदेश पर दंपति को तत्काल पुलिस जीप में मेडिकल थाने भेजते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

Updated on:
22 Dec 2018, 2:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला