मेरठ

कोर्ट मैरिज करने के बाद पुलिस से सुरक्षा मांगने गए थे, परिजनों के साथ हुर्इ एेसी मुलाकात…

मेरठ में एसपी सिटी आवास के गेट पर हुआ हार्इवोल्टेज ड्रामा
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 4:25 PM IST
meerut

मेरठ। अक्सर प्यार करने वालो को लेकर हंगामे होते रहे हैं, लेकिन जिस तरह का हंगामा शनिवार को एसपी सिटी आवास के गेट पर हुआ, एेसा कभी देखा नहीं गया। करीब एक महीने पहले कोर्ट मैरिज करने के बाद साथ-साथ रह रहे युगल ने धमकियां मिलने के बाद एसपी सिटी मान सिंह चौहान से सुरक्षा की गुहार करने के इरादे से यहां पहुंचे थे, लेकिन तभी लड़की के परिजन वहां पहुंच गए आैर उन्होंने यहां से लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इस पर यहां हंगामा हो गया, एसपी सिटी के यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने थाना सिविल लाइन को इसकी सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी युगल को जीप में बिठाकर थाने ले आयी। एसपी सिटी ने कहा कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इन्हें पुलिस सुरक्षा दिलार्इ जाएगी आैर इन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया जाएगा। साथ ही इन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवार्इ की जाएगी।

इनके पहुंचते ही परिजनों ने घेर लिया

कोर्ट मैरिज करने के बाद अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे प्रेमी युगल के एसपी सिटी के आवास पर पहुंचते ही युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए आैर दोनों को घेर लिया। दरअसल, लगभग एक महीने पहले सुनैना और राहुल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते को तैयार नहीं हुए। दोनों परिवार से अलग रह रहे हैं। दोनों का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में आज यह युगल अपनी शादी के सबूत दिखा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी सिटी आवास पर पहुंचा था, लेकिन वहां युवती के परिजन पहुंच गए और युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, काफी देर तक ये हंगामा चलता रहा। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और युगल को उनके चंगुल से छुड़ा थाने भिजवाया।

Published on: