13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व विधायक पर बहू ने लगाया मारपीट का आरोप, घर के बाहर बैठी धरने पर

राजधानी के हज़रतगंज इलाके में हरदोई के पूर्व विधायक की बहू ने पूर्व विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Mar 31, 2018

lucknow

लखनऊ. राजधानी के हज़रतगंज इलाके में हरदोई के पूर्व विधायक की बहू ने पूर्व विधायक पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह सुन कर पूर्व विधायक के पुत्र ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। घर से बाहर निकाले जाने के कारण महिला धरने पर बैठ गई। फैमली ड्रामे से परेशान महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व विधायक से गेट खोलने की गुजारिश की लेकिन गेट नहीं खोला गया। जब ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ तो महिला को उसके रिश्तेदार आकर ले गए।

क्या था पूरा मामला

हरदोई के पूर्व विधायक अपने परिवार सहित लखनऊ के हज़रतगंज में रहते हैं। किसी बात को पूर्व लेकर विधायक के बेटे बहु में झगड़ा हुआ जिसके कारण बेटे ने बहु को घर से बाहर निकाल दिया। घर ने बाहर निकाले जाने की खबर महिला ने हजरतगंज थाने में दी जिसके बाद सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंच कर गेट खुलवाने की काफी मशक्कत की लेकिन गेट नहीं खोला गया। जिसके बाद महिला अपने रिश्तेदार के घर चली गई।

हजरतगंज पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक ने अपने बेटे की शादी बस्ती में की है। विधायक के बेटे और बहू में अक्सर विवाद होता है। बेटा शुक्रवार को झगड़े के बाद पत्नी को घर से निकाल कर खुद दिल्ली चला गया। बहू ने जब पुलिस को घर से निकाले जाने की सूचना दी तो ससुराल वालों ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दे दी। कुछ देर बाद बहू के रिश्तेदार आ गए और उसे ले गए। इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि दोनों के परिजनों ने आपस में बात की और बहू को समझाया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ चली गई। महिला ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।