13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से ट्रैक्टर चोरी के तार मथुरा के साथ हाथरस से भी जुड़े

पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के दो बदमाश तीन ट्रैक्टरों के साथ पकड़े हैं। ये मथुरा से ट्रैक्टर लाकर हाथरस में बेचते थे।

2 min read
Google source verification
patrika

tractor

हाथरस। मथुरा में ट्रैक्टर चोर गिरोह का खुलासा हुआ है। राजस्थान से चोरी किए 80 ट्रैक्टर मथुरा में बरामद हुए हैं। राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने छानबीन की थी। ट्रैक्टर चोरी के तार हाथरस से भी जुड़ गए हैं। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने एक अन्तर्राज्जीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के दो शातिर बदमाशों को दबोचा है। पांच लोग भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी के तीन ट्रैक्टर बरामद किये हैं। बदमाश ट्रैक्टर्स को छाता से लाकर यहां मोटे दामों में बेच देते थे।

यह भी पढ़ें

जिले की तैनात हर अधिकारी यहां के हनुमानमंदिर में लगाता है हाजिरी, हनुमान जी के नाम से चलती है पुलिस चौकी!

दो पकड़े, पांच भागे

पुलिस कप्तान सुशील चन्द्रभान ने बताया कि थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी जगदीश चन्द्र बीती रात्रि को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के तीन ट्रैक्टरों को लेकर कुछ लोग हाजीपुर की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस टीम ने कैलोरा चैराहा पर पहुंचकर उक्त बदमाशों की घेराबंदी की। दो ट्रैक्टरों से दो लोगों को दबोच लिया। इनके पीछे चल रहे ट्रैक्टर पर सवार लोग ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गये।

यह भी पढ़ें

'स्व. देवकीनंदन विकल' चौक का नाम बदला, कलमवीर गुस्से में

ये हैं बदमाशों के नाम

पुलिस कप्तान ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपने नाम सुमित पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव सीधामई थाना हसायन व फैयाज खां पुत्र आमीन खां निवासी भूरा नगला सासनी बताए हैं। फरार हुए साथियों के नाम विनय पुत्र सुरेन्द्र निवासी नगला अडू हसायन, विनोद निवासी महुआ थाना इगलास अलीगढ, आमीन पुत्र रहमत निवासी जमलियां थाना बरसाना मथुरा तथा नगला अडू निवासी एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के नाम बताये हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि उक्त लोगों के कब्जे से चोरी के तीन ट्रैक्टर मिले हैं, जिनकी कीमत 17 लाख रुपये है। एक ट्रैक्टर सोनालिका व दो फार्म ट्रैक के हें। सभी बिना नम्बर के हैं।

यह भी पढ़ें

लेटे हनुमान जी के इस मंदिर में हमेशा तैनात रहती है वानर सेना

छाता से खरीदकर लाते थे

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह इन ट्रैक्टरों को महुआ के विनोद के माध्यम से आमीन के माध्यम से छाता से कम दामों में खरीदकर लाते हैं। यहां पर अच्छे दामों में बेचते हैं। वह इन ट्रैक्टरों को भी बेचने ले जा रहे थे। टीम में एसओ जगदीश चन्द्र, एसआई साहब सिंह, अमर सिंह, कमल सिंह, सिपाही प्रेमनाथ, शीलेश कुमार, अजय कुमार व प्रवीन कुमार शामिल थे। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार व सीओ सिकन्द्राराऊ आशीष प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

राजस्थान से चोरी किए 80 ट्रैक्टर मथुरा में बरामद

ये भी पढ़ें

image