मेरठ

Weather Alert: दशहरे के बाद हवा हुई खराब, देश के ये शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित

Highlights कूड़ा जलाने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर गिरा आने वाले दिनों में स्मॉग की स्थिति और खराब तापमान में गिरावट दर्ज, अब बारिश के आसार नहीं  

2 min read
Oct 12, 2019
meerut

मेरठ। मौसम में बदलाव (Change Weather) इस बार लोगों की परेशानी खड़ी किए हुए है। मानसून (Monsoon) के देरी से लौटने से मौसम सिस्टम (Weather System) गड़बड़ा गया है। इसके कारण मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। दशहरा (Dussehra) के बाद से देश के कई शहरों में वायु का स्तर (Air Pollution) गिर रहा है। आने वाले दिनों में स्मॉग (Smog) और गहरा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) का कहना है कि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब होगी। कई जगह कूड़ा जलाने से हवा में प्रदूषण (Pollution) बढ़ रहा है। इसकी चपेट में कई शहर आ गए हैं।

देश के ये बन गए ज्यादा प्रदूषित शहर

दशहरा त्योहार के बाद से प्रदूषण की स्थिति गंभीर हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार बढऩे के कारण देश के कई शहर प्रदूषण की चपेट में आ गए हैं। दशहरे के बाद से यमुना नगर सबसे प्रदूषित शहर हो गया है। यहां का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया है। इनके अलावा ग्रेटर नोएडा (267), गाजियाबाद (264), सिरसा (264), मुजफ्फरनगर (264), नोएडा (262), मेरठ (253), हापुड़ (240), दिल्ली (216) और बागपत (203) भी प्रदूषित शहरों में शुमार हो गए हैं।

रात के तापमान में लगातार गिरावट

वेस्ट यूपी, दिल्ली और एनसीआर में पिछले दस दिन से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम कार्यालय में मेरठ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट होगी। अक्टूबर के आखिर में तापमान 16-17 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। डा. एन. सुभाष का कहना है कि विशेष रूप से वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गिर रही है। मानसून जा चुका है और अब बारिश की संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
12 Oct 2019 08:53 am