मेरठ

फौजी दोस्त का अपहरण के बाद कत्ल करके शव गंगनहर में फेंका, हत्यारे ने बतायी यह वजह

हत्यारे दोस्त की निशानदेही पर गंगनहर में तलाशा जा रहा है शव
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 9:59 AM IST
meerut
अपहरण के बाद फौजी दोस्त का कत्ल, गोली मारकर नहर में फेंका शव, हत्यारे ने बतायी यह वजह

मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में तीन लाख के देनदारी से बचने के लिए एक युवक ने अपने फौजी दोस्त के अपहरण के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने फौजी को गोली मारकर उसका शव गंगनहर में फेंक दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस नहर में शव की तलाश में जुटी है।

डोगरा रेजीमेंट में थी तैनाती

दरअसल, ईशापुरम निवासी अमित जाटव डोगरा रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात था। परिजनों के मुताबिक अमित दिसंबर में रिटायर हो रहा था। अमित की पत्नी के अनुसार अमित ने इंचौली के नया गांव निवासी अपने दोस्त प्रशांत को तीन लाख की रकम उधार दी थी। प्रशांत की कंकरखेड़ा में डेरी बताई जाती है। बताया जाता है कि रिटायरमेंट के बाद कारोबार जमाने के लिए अमित ने प्रशांत से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद से प्रशांत रकम वापस करने में टाल-मटोल कर रहा था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की शाम प्रशांत रकम देने के बहाने अमित को घर से बुलाकर ले गया था। सुबह तक अमित वापस नहीं लौटा। वहीं, उसका मोबाइल भी स्विच आॅफ था। अमित के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए प्रशांत पर उसकी हत्या का शक जताया।

हत्या करने की बात कबूली, शव की तलाश

पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी प्रशांत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद प्रशांत ने सच्चाई उगल दी। प्रशांत ने बताया कि उसने अमित को बहसूमा रजवाहे के निकट ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। खुलासे के बाद देर शाम तक पुलिस गोताखोरों के साथ अमित के शव की तलाश में जुटी थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला