मेरठ

शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने ससुराल में खोली अलमारी तो खुला पति का ये राज, इसके बाद हुआ यह…

ससुरालियों पर दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ की मारपीट करने का भी आरोप  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2018, 7:27 PM IST
meerut
शादी के दूसरे दिन ही पत्नी ने ससुराल में खोली अलमारी तो खुला पति का ये राज, इसके बाद हुआ यह...

मेरठ। वह कर्इ सपने लेकर शादी के बाद ससुराल पहुंची थी, पहला दिन तो उसका अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन जब वह अपने कमरे की अलमारी में कपड़े लगा रही थी तो उसके हाथ एेसी चीज हाथ लगी कि उसके सपने चकनाचूर हो गए। जब उसने इसके बारे में पति आैर ससुराल के लोगों से पूछा तो उल्टे उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। नर्इ नवेली दुल्हन ने जब अपने मायके में बातें बतार्इ तो उसके परिजन भी बेटी की ससुराल पहुंच गए, लेकिन ससुरालियों ने उनसे मारपीट करके घर से भगा दिया।

अलमारी से मिला पहली पत्नी का फोटो

इसी 19 नवंबर को सूर्यापुरम की युवती की शादी माधवपुरम निवासी राहुल के साथ हुर्इ थी। छह लाख कैश देकर समेत कुल ग्यारह लाख रुपये पिता ने बेटी की शादी में खर्च किए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ससुराल में जब दूसरे दिन अलमारी में कपड़े लगा रही थी तो उसे एक फोटो मिला। जिसमें राहुल के साथ एक युवती भी थी। जब उसने राहुल से पूछा तो उसने इसे अपनी पहली पत्नी बताया। परिजनाें ने बताया कि जब उनकी बेटी ने इस धोखाधड़ी का कारण पूछा तो उन्होंने पैसे की वजह से शादी करना बताया।

मायके के लोगों से मारपीट

वधू पक्ष के लोगों को आरोप है कि जब उनकी बेटी ने हंगामा किया आैर उन्हें सारी बात बतार्इ तो ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की। वधू पक्ष के लोगों का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दस लाख रुपये की आैर मांग करते हुए उनकी बेटी को भी घर से निकाल दिया। इसके बाद परिजनाें बेटी के साथ एसएसपी से ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ करने की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सुनवार्इ कर रहे सीआे चक्रपाणि त्रिपाठी ने मामले की जांच कराकर कार्रवार्इ का आश्वासन दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला