मेरठ

पत्नी को देखा छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में तो उठाया ये कदम

पति को देखर पत्नी घुस गई रसोई में
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 2:19 PM IST
Illegal relation
पत्नी को देखा छोटे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में तो उठाया ये कदम

मेरठ। अपनी पत्नी को अपने सगे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर युवक ने अपना आपा खो दिया। उसकी पत्नी और भाई संभल पाते इससे पहले ही युवक ने गुस्से में भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। गुस्से में अंधे युवक ने भाई के पेट और सीने में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर किए। पति के सिर पर खून सवार देखकर पत्नी भागकर रसोई में घुसकर अपनी जान बचाई। घर में इस तरह की घटना होने की खबर लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने गुस्साएं युवक को काबू में किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।


सरधना में देर रात एक युवक ने अपने भाई को अपनी बीवी के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों दबोच लिया। गुस्साए युवक ने अपने भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया। इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक कस्बे के मौहल्ला इस्लामाबाद निवासी दो भाई साथ-साथ रहते हैं। बुधवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे में दबोच लिया। जिसके बाद उसने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला बोलकर छोटे भाई को लहुलुहान कर दिया।

इस दौरान युवक की पत्नी घर में भागकर रसोई में घुस गई और भीतर से कुंडी लगा ली। घटना के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पास आने की कोशिश की तो युवक ने उनको भी जान से मारने की धमकी दे दी। लेकिन आरोपी को किसी प्रकार काबू में करते हुए घायल युवक को कंकरखेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी किसी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला