मेरठ

बुलंदशहर में हुए बवाल के बाद मेरठ के इस थाना क्षेत्र में बड़ा मामला टल गया, देखें वीडियो

ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा, ट्रैक्टर-ट्राले को मौके से हटाया
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2018, 10:56 AM IST
meerut
स्याना में हुए बवाल के बाद मेरठ के इस थाना क्षेत्र में बड़ा बवाल टला

मेरठ। स्याना में हुए हिंसक बवाल के बाद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में बड़ा बवाल होने से बच गया। सुबह गन्ना से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जा रहे थे, जिसने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उनको हटाने की कोशिश की, इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी सूझबूझ से मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। इसके बाद ग्रामीणों को उनके भरोसे ही छोड़ दिया। करीब तीन घंटे हंगामा करने के बाद ग्रामीण वापस लौटे। तब पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मौत पर ग्रामीणों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

किठौर थाना क्षेत्र में गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर ट्राले ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को रौंद डाला। कायस्थ बड्ढा निवासी 45 वर्षीय उवेस और 15 वर्षीय आसिम आज सुबह उवेस के खेत से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के बाहर मदरसे के निकट गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आसिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उवेस ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। घटना के बाद एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव और सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया।

वापस लौट आए थे अधिकारी

ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस अधिकारी घटनास्थल से वापस मवाना आ गए। इसके बाद अधिकारी ग्रामीणों के शांत होने का इंतजार करते रहे। करीब तीन घंटे बाद जब ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ तक ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रालों का आवागमन बंद करने और दोनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। बताया जाता है कि आसिम कक्षा दस का छात्र था।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला