मेरठ

ट्रैफिक पुलिस से ‘सेटिंग’ होने के बाद मिला ई-चालान तो युवक ने बाइक पर छिड़का पेट्रोल, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के बेगमपुल पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा था हेलमेट और कागजात नहीं होने पर हुई थी सेटिंंग 2500 रुपये का काटा गया था बाइक का चालान  
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 12:16 PM IST
meerut

मेरठ। नए मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) से सेटिंग के बाद जब युवक को बाइक का चालान (E-Challan) भेजा गया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर उसको आग के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस (Police) ने दोनों को पकड़ लिया और थाना लालकुर्ती भेज दिया।

बेगमपुल पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया। उन्होंने न तो हेलमेट लगा रखा था और न ही कागजात पूरे थे। युवकों का आरोप है कि उनसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कुछ रूपये ले लिए और वे वहां से चले गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैैसेज आया, जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। ई-चालान 2500 रूपये का काटा गया था। वह बेगमपुल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और लालकुर्ती थाने ले आए।

सोमवार शाम कासमपुर निवासी दो युवक बेगमपुल पर कुछ सामान खरीदने आए थे। लौटते वक्त उनको ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया। युवक ने न तो हेलमेट लगा रखा था और न ही डीएल व अन्य कागजात थे। युवक पुलिसकर्मी से सेटिंग कर चला गया। करीब दो घंटे बाद युवक के मोबाइल पर 25 सौ रुपये का ई-चालान का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। वह तुरंत बेगमपुल पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। अचानक वह बाइक खड़ी कर कहीं चला गया और थोड़ी देर बाद एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा। बाइक के पास पहुंचते ही उसने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और लालकुर्ती थाने ले आए।

युवक के हंगामा करने के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। जब वह बाइक पर पेट्रोल छिड़क रहा था, तो कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बना ली। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी थाना लालकुर्ती पुलिस से हुई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा रूपये लेने की बात गलत है।

Updated on:
15 Oct 2019, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला