मेरठ

Weather Alert: अब सुबह घने कोहरे के साथ घटेगा पारा, क्रिसमस डे पर फिर बारिश का अलर्ट

Highlights वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश के साथ बढ़ी ठंड सुबह के समय कोहरा बढऩे के साथ बढ़ेगा वायु में प्रदूषण बारिश के कारण दिन-रात के तापमान में काफी गिरावट
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 1:43 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP) और एनसीआर (NCR) में बारिश (Rain) के बाद वायुमंडल में नमी के कारण अब सुबह के समय घना कोहरा (Thick Fog) छाने के आसार बन गए हैं। सुबह का कोहरा दोपहर में छंटने की संभावना जताई गई है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार बताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी और एनसीआर में घना कोहरा छाने के साथ पारा घटेगा। क्रिसमस डे (Christmas Day) के मौके पर 25 दिसंबर को भी बारिश की संभावना है।

पिछले हफ्ते हुई तीन दिन की बारिश ने 22 साल बाद नया रिकार्ड बनाया है। मेरठ में दिसंबर के महीने में 41 मिमी बारिश 22 साल बाद हुई है। इस बारिश के कारण एक्यूआई (AQI) में काफी राहत मिल गई है। दिवाली (Diwali) के बाद से मेरठ का 450 तक पहुंच गया एक्यूआई अब 50 के आसपास है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने नमी के कारण अब घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। घना कोहरा छाने के साथ ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

पिछले सात दिनों में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ गया है। साथ ही वेस्ट यूपी में सर्द हवाएं बहनी शुरू हो गई हैं। हालांकि बारिश के बाद वेस्ट यूपी में तेज धूप निकली है, लेकिन तापमान में गिरावट आयी है। मेरठ का अधिकतम तापमान 18.6 और न्यनूतम तापमान 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि क्रिसमस डे के मौके पर 25 दिसंबर को भी वेस्ट यूपी-एनसीआर में बारिश की संभावना है। दिन में धूप और रात में तापमान कम होने से सुबह के समय घने कोहरे की संभावना भी बन रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला