मेरठ

Air Pollution: प्रदूषण की गिरफ्त में पश्चिमी यूपी और एनसीआर, इन शहरों का हुआ बुरा हाल

Air Pollution: मानसून की विदाई के साथ ही अब गिरते तापमान के बीच प्रदूषण का कहर शुरू हो चुका है। इस समय वेस्ट यूपी, एनसीआर और राजधानी दिल्ली का बुरा हाल हो गया है। दिल्ली और गाजियाबाद में प्रदूषण घातक स्तर पर पहुंच रहा है। इस समय राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद का वायु सूचकांक 200 के स्तर को पार कर गया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2021, 11:30 AM IST
air_pollution_.jpg

Air Pollution: मानसून की विदाई क्या हुई अब प्रदूषण ने पश्चिमी यूपी और एनसीआर पर अपना शिकंजा कस लिया है। दिनों दिन वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि एक सप्ताह पहले तक जो वायु सूचकांक 40-50 के बीच था आज वो 200 तक पहुंच चुका है। इस तरह के हालात अमूमन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, राजधानी दिल्ली और एनसीआर के हो रहे हैं। अगर यहीं हालात रहे तो दीपावली तक वायु प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है।

मौसम में आए इस बदलाव के साथ हवा की सेहत खराब होने का असर लोगों पर पड़ना शुरू हो चुका है। आंख में जलन के साथ ही खांसी और सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही है। एनसीआर में राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद का एक्यूआई यानी वायु सूचकांक 200 के स्तर को पार कर गया है। मेरठ में जो वायु सूचकांक शनिवार को 160 तक था वह सोमवार को शाम तक 180 के स्तर पर पहुंच गया है। त्योहारी सीजन में वायु प्रदूषण के और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अब मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन हो रहा है। इसके चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे लोगों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। वायु प्रदूषण के बढ़न से सांस और अस्थमा के रोगियों के लिए सांस लेने में परेशानी होती है। त्योहारी सीजन में हर साल हवा प्रदूषित होती है।

शहर एक्यूआई

नई दिल्ली 218

मेरठ 180

गाजियाबाद 220

नोएडा 196

ग्रेटर नोएडा 205

बुलंदशहर 169

बागपत 185

शामली 174

मुजफ्फरनगर 162

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला