मेरठ

Weather Alert: 24 घंटे बाद स्मॉग से मिलेगी राहत, उसके बाद पड़ेगी इतनी ठंड कि…

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का असर बना हुआ 24 घंटे बाद तेज हवा चलने से वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत रात नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ज्यादा वायु प्रदूषण  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 6:02 PM IST
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) में गिरावट के चलते लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन दिन से घटते-बढ़ते एक्यूआई से वायु प्रदूषण में राहत नहीं मिल रही है। हवा में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई है, जो स्वास्थ्य (Health) के लिए काफी घातक है। अब मौसम वैज्ञानिकों की ओर से राहत देने वाली खबर आयी है। उनका कहना है कि 24 घंटे बाद तेज हवाएं चलने से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार आएगा और धुंध हटेगी, लेकिन इसके बाद रिकार्ड ठंड बढ़ेगी।

वेस्ट यूपी के कई जनपदों में रात नौ बजे के बाद से लेकर अगले दिन दोपहर एक बजे तक स्मॉग का असर ज्यादा देखा जा रहा है। इसके कारण सांस, दमा, टीबी के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है और हवा की गति भी कम है। इसकी वजह से स्मॉग बढ़ा है। पहाड़ों पर मजबूत पश्चिम विक्षोभ बन रहा है। इसके कारण वेस्ट यूपी और एनसीआर में मौसम बदलेगा। 17 से हवा में तेजी आएगी। मौसम में भी बदलाव आ सकता है। इससे स्मॉग कम होगा और ठंड काफी बढ़ जाएगी।

अगले सप्ताह संभावित तापमान

तारीख- अधिकतम व न्यनूतम तापमान

17 नवंबर- 29-16 डिग्री सेल्सियस

18 नवंबर- 26-13 डिग्री सेल्सियस

19 नवंबर- 27-11 डिग्री सेल्सियस

20 नवंबर- 26-11 डिग्री सेल्सियस

21 नवंबर- 27-15 डिग्री सेल्सियस

22 नवंबर- 28-16 डिग्री सेल्सियस

23 नवंबर- 28-15 डिग्री सेल्सियस

24 नवंबर- 27-10 डिग्री सेल्सियस

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला