मेरठ

अजित आैर जयंत ने लोक सभा चुनाव के लिए कर लिया मास्टर प्लान तैयार, पांच सीटों पर कर रहे ये तैयारी

सपा-बसपा गठबंधन से अभी तक मिल पायी हैं तीन सीटों की उम्मीदवारी  
2 min read
• •
Updated: 6 Feb 2019, 7:07 PM IST
meerut
अजित आैर जयंत ने लोक सभा चुनाव के लिए कर लिया मास्टर प्लान तैयार, पांच सीटों पर कर रही ये तैयारी

मेरठ। सपा-बसपा गठबंधन में तीन सीट मिलने के बावजूद रालोदी सुप्रीमो अजित सिंह आैर उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोक सभा चुनाव को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें वे वेस्ट यूपी के अपने बेस वोटर को इकट्ठा करेंगे। साथ ही तीन की बजाय पांच सीटों को लेकर तैयारी शुरू कर रहे हैं। रालोद नेताआें को उम्मीद है कि उन्हें सपा-बसपा गठबंधन से पांच सीटों पर उम्मीदवारी मिल जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी थिंक टैंक ने वेस्ट यूपी को लेकर कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें अजित सिंह आैर जयंत चौधरी सभाएं व रैलियां करेंगे आैर अपने बेस वोटरों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। इनके अलावा अजित सिंह के भार्इचारा कायम करने के जनसंवाद कार्यक्रम भी होंगे।

पांच सीटों को लेकर कर रहे तैयारी

रालोद सूत्रों की मानें तो पार्टी ने जो कार्यक्रम तैयार किया है वह पांच सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर बनाया गया है। सपा-बसपा गठबंधन से तीन सीटें पर चुनाव लड़ने को भरोसा मिलने के बाद पार्टी नेताआें को उम्मीद है कि गठबंधन से उन्हें अभी दो सीटें आैर मिलेंगी। इसी को ध्यान में रखकर वेस्ट यूपी में अजित व जयंत पार्टी को जमाने की तैयारी कर चुके हैं।

अजित आैर जयंत का ये कार्यक्रम

लोक सभा चुनाव को लेकर रालोद ने जो तैयारी की है, उसमें जयंत चौधरी की बुधवार को झिंझाना में जनसभा सम्पन्न के साथ-साथ सात व आठ फरवरी को जयंत मथुरा में कर्इ सभाएं करेंगे। रालोद सुप्रीमाे अजित सिंह 11 फरवरी को मुजफ्फरनगर के शाहपुर में, 13 फरवरी को बागपत के सिवालखास में आैर 16 फरवरी को मुजफ्फरनगर लोक सभा क्षेत्र के फलावदा में जनसभा करेंगे। प्रदेश संगठन मंत्री डा. राजकुमार सांगवान ने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गर्इ है।

Updated on:
6 Feb 2019, 7:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई