मेरठ

अखिलेश यादव वेस्ट यूपी में देंगे नए चेहरों को मौका, कर ली ये बड़ी तैयारी

खास बातें सपा प्रदेश, जिला और अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी गठन की तैयारी सपा अध्यक्ष के चहेतों को मिलने जा रही है पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए चल रही उठापटक
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 2:30 PM IST
meerut
Akhilesh yadav

मेरठ। प्रदेश, जिला और अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भंग करने के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नई कार्यकारिणी गठन करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले विधान सभा चुनाव को देखते हुए भी संगठन कार्यकारिणी के गठन की यह तैयारी होगी। सूत्रों की मानें तो इस बार अखिलेश वेस्ट यूपी की विभिन्न कार्यकारिणियों में नए चेहरे ला सकते हैं। इसमें उनके चहेते कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। वेस्ट यूपी में इस बार जिन जातियों का वर्चस्व है, उनके प्रतिनिधित्व को लेकर कवायद चल रही है।

मेरठ में इन जातियों को वरीयता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मेरठ को लेकर इस बार ऐसा कार्ड खेलने जा रहे हैं, ऐसा कभी नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो मेरठ में अखिलेश जाटों और गुर्जरों को वरीयता देने के पक्ष में हैं। इसलिए दोनों जाति के नेताओं को भी तैयार किया जा रहा है। नए सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए मेरठ में कई नाम चल रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जाट और गुर्जर को ही वरीयता दी जाएगी। नए सपा जिलाध्यक्ष पद के लिए अतुल प्रधान, सीमा प्रधान, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, गोपाल अग्रवाल के नाम चल रहे हैं। महानगर अध्यक्ष पद के लिए विधायक रफीक अंसारी, दिलशाद मुन्ना, इसरार सैफी के नामों की चर्चा है।

हाईकमान का निर्णय मानेंगे

मेरठ सपा में अंदरुनी राजनीति और उठापटक बहुत है। यही वजह है कि अखिलेश यहां बहुत सावधानियों के साथ नई कार्यकारिणियों का गठन करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी भंग होने के बाद कोई भी स्थानीय नेता इसलिए कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहता, ताकि नई कार्यकारिणी के लिए उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। इसलिए सभी मौन हैं। बस इतना ही कह रहे हैं कि पार्टी का जो आदेश होगा, वह मानेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला