मेरठ

मेरठ में बोले अखिलेश यादव,’मणिपुर हिंसा भाजपा और आरएसएस के इशारे पर, जयंत चौधरी ‘इंडिया’ के साथ’

Meerut video News: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के गठन के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा मणिपुर हिंसा भाजपा और आरएसएस के इशारे पर हुई है।

2 min read
Jul 26, 2023
मेरठ में बोले अखिलेश यादव,'मणिपुर हिंसा भाजपा और आरएसएस के इशारे पर, जयंत चौधरी 'इंडिया' के साथ'

Meerut video News: मेरठ पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा और सरकार की नीतियों की आलोचना की। अखिलेश यादव ने कहा, मणिपुर में हुई हिंसा की जिम्मेदार भाजपा और आरएसएस है। मणिपुर में जिस तरह से बेटियों को नग्न कर घुमाया गया। उससे पूरा देश शर्मसार है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मणिपुर की इस घटना से भाजपा महिला कार्यकर्ता भी काफी रोष में हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया से भाजपा घबरा गई है। 2024 में भाजपा वापस जाएगी। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के भाजपा में जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी इंडिया के साथ हैं। जयंत चौधरी भाजपा में नहीं जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह राली चौहान और धनपुर गांव पहुंचे। जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडित परिवार को सात्वना दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को पीडितों को एक—एक करोड रुपए की मदद की जानी चाहिए। आज हमारी पार्टी सत्ता में नहीं है। अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो पीड़ितों को बुलाकर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मेरठ पहुंचे हैं। वह राली चौहान और धनपुर गांव भी गए। पहले उनका सिर्फ सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग में सपा पदयात्री फुरकान के घर जाने का कार्यक्रम था। मंगलवार दोपहर नया कार्यक्रम जारी किया गया, जिसमें यह बदलाव किया गया है।

वह सबसे पहले पांचाली बुजुर्ग पहुंचे। इसके बाद राली चौहान और फिर धनपुर गए। राली चौहान में हाईटेंशन लाइन से जान गंवाने वाले 6 कांवड़ियों के परिजनों और धनपुर में सड़क दुर्घटना से जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के नाम से भाजपा घबरा गई है। कौन नहीं चाहता कि इंडिया जीते। सब चाहते हैं कि इंडिया जीते। केवल भाजपा और आरएसएस नहीं चाहता कि इंडिया जीते। 2014 में आए थे 2024 में वापस जाएगी भाजपा।

पहले उनका कार्यक्रम 20 जुलाई का पांचली बुजुर्ग का कार्यक्रम था, जहां उन्हें फुरकान की बहन के शादी समारोह में शामिल होना था। विपक्ष के नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) बनने के बाद पहली बार अखिलेश यादव मेरठ आए हैं।

Published on:
26 Jul 2023 06:14 pm
Also Read
View All