मेरठ

Weather Alert: होली से पहले बारिश का अलर्ट, रात केे तापमान में आएगी गिरावट

Highlights 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा 29 फरवरी और एक मार्च को बारिश की संभावना बारिश के बाद दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी  
less than 1 minute read
Feb 25, 2020
Feature image

मेरठ। होली (Holi) से पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना बन रही है। 27 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश (Rain) की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 29 फरवरी और एक मार्च को बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।

फरवरी में 20 व 21 फरवरी को बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले भी 13 फरवरी के आसपास इतना ही तापमान रहा था। उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी को सक्रिय हो रहा है। इसके चलते फरवरी के अंत में बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 29 फरवरी और एक मार्च को बारिश की संभावना है। इसके बाद दोपहर का तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान ठंडी हवाएं रात का तापमान कम कर सकती हैं।

Published on:
25 Feb 2020 07:19 pm