मेरठ

मेरठ में सर्दी के चलते सभी बोर्ड के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद

मेरठ में सर्दी के चलते आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। आदेश देर रात जारी किए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 11:29 AM IST
मेरठ में सर्दी के चलते सभी बोर्ड के स्कूल 15 जनवरी तक के लिए बंद
मेरठ में कक्षा 8 वीं तक के सभी स्कूल आज से 15 जनवरी तक के लिए बंद

मेरठ जिले में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी के चलते जिले में आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुट्टी कर दी है। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।

यह भी पढ़ें : UP में ठंड ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में और गिरेगा पारा

मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सर्दी के चलते 15 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 8.50 से 2:50 बजे के स्थान पर अब सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। आदेश का स्कूल संचालकों को पालन करना होगा। उल्लंघन करने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव के आदेश पर मेरठ जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देर रात जारी किए गए हैं। आदेश सभी सीबीएसई, सीआइएससीई, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड पर भी लागू होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में पहले ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 15 जनवरी को रविवार है। अब 16 जनवरी को खुलेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला