मेरठ

यूपी के इस गांव के कब्रिस्तान में मुस्लिमों के शव दफनाने पर लगी रोक

इस फैसले से मुस्लिम समुदाय में फैला रोष
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 3:52 PM IST
Qabristan

बागपत. यहां के एक गांव में हाईकोट ने मुस्लिमों के शव दफन करने पर रोक लगा दी हैं। 24 साल बाद आये इस फैसले से गांव में तनाव का माहौल है। लेकिन जिला प्रशासन ने अपनी कागजी कारवाई पूरी कर उनके तनाव पर भी विराम लगा दिया है और शव दफन न करने को कहा है। प्रशासन ने साफ कहा है कि हाईकोट के फैसले के खिलाफ अगर किसी ने कदम बढाया तो प्रशासन उसके साथ सख्ती से पेश आयेगा।

यह भी पढ़ेंः दलित नेताओं की गिरफ्तारी से मचा हाहाकार, BSP नेताओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया ये काम



दरसल, मामला बागपत जनपद के बासौली गांव का है। जहां वर्ष 1994 में तालाब की 13 बीघा भूमि पर कब्रिस्तान दर्शाकर उस पर कब्जा कर लिया गया था। बताया जाता है कि अभिलेखों में भी यह भूमि कब्रिस्तान दर्शा दी गई थी। लेकिन गांव के एक बीडीसी मेंबर ने यह मामला अधिकारियों के सामने उठाया। जिलाधिकारी से लेकर कमिश्नर तक इस तालाब की शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद यह ममला हाईकोट चला गया। अब हाईकोट से फैसला आया है कि यह तालाब की भूमि है और इस पर तालाब की बनाया जाए।

यह भी पढ़ेंः मायावती के इस खास सिपहसालार को योगी सराकर ने भेजा जेल

कोर्ट के इस फैसले से मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है । हालांकि, ग्राम प्रधान रीना तोमर का कहना है कि गांव में इस विवादित तालाब के आलावा भी ढाई बिघा में कब्रिस्तान है। गांव में कोई विवाद नहीं है। तालाब की भूमि से भी कोई शव नहीं उखाड़े जाएंगे। लेकिन यह भूमि अब तालाब की भूमि ही कहलाएगी। इसके लिए प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। वही, एडीएम लोकपाल सिंह ने गांव में किसी तरह के तनाव से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोट के फैसले का हर हाल में सम्मान किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला