मेरठ

Independence Day 2021 पुलिस बैंड की राष्ट्रधुन के बीच प्रज्जवलित हुई शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति

Independence Day 2021 नई दिल्ली के बाद देश में मेरठ दूसरी अमर जवान ज्योति अब मेरठ में है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर इस अमर ज्योति को प्रज्जवलित किया गया है।

2 min read
Aug 15, 2021
Amar Jawan Jyoti

मेरठIndependence Day 2021 आजादी की 75 वीं वर्षगांठ कई मायने में मेरठ के लिए यादगार रहेगी। इस दिन मेरठ के इतिहास में अमर जवान ज्योति ( Amar Jawan Jyoti ) के नाम से एक और पन्ना दर्ज हो गया। 1857 के शहीदों की याद में प्रज्जवलित अमर जवान ज्योति अब यहां पर 12 महीनों 24 घंटे प्रज्ज्वलित होती रहेगी। देश में राजधानी दिल्ली के बाद मेरठ को वो दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है जहां पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित हो रही है।

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीद स्मारक पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की। अमर शहीदों की याद में राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतों की प्रस्तुती दी गई। कवियत्री गीता सचदेवा ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर रागिनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी। मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर, दौराला की छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडकर अनेकता में एकता का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने सांसद, विधायकगणों व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी अमर नाथ गुप्ता का स्वागत किया व कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि अमर जवान ज्योति प्रज्जवलन के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, सांसद कांता कर्दम, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेन्द्र तोमर, विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी के बालाजी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व आमजन मौजूद रहे।

Updated on:
15 Aug 2021 10:37 pm
Published on:
15 Aug 2021 10:36 pm
Also Read
View All