मेरठ

International Yoga Day 2023: योग दिवस पर बारिश में दिखा उत्साह, पार्कों और स्टेडियम में मेरठवासियों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2023: आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर मेरठ वासियों योग किया। मेरठ के प्रमुख पार्कों और स्टेडियम में आम से खास लोगों ने योगाभ्यास किया।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 9:49 AM IST
International Yoga Day 2023: योग दिवस पर बारिश में दिखा उत्साह, पार्कों और स्टेडियम में मेरठवासियों ने किया योगाभ्यास
योग दिवस पर बारिश में दिखा उत्साह, पार्कों और स्टेडियम में मेरठवासियों ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2023 अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के मौके पर लोगों में योगाभ्यास को लेकर उत्साह दिखा। बच्चों से बडे़ और बुजुर्गों ने योग दिवस पर योग क्रियाएं की। मेरठ के प्रमुख पार्कों सूरज कुंड, विक्टोरिया पार्क, कंपनी गार्डन गांधी बाग, चैधरी चरण सिंह विवि और लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में कई स्थानों पर योग शिविर लगाए गए थे।

योग शिविर में पहुंचे लोगों ने जमकर योग किया। मेरठ के सूरज कुंड पार्क में हिस्दुस्तान समाचार पत्र की ओर से योग शिविर लगाया गया था। जिसमें सुबह पांच बजे से ही लोग योगाभ्यास के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। सूरज कुंड योग शिविर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पहुंचकर लोगों को उत्साह बढ़ाया और उन्होंने भी योग शिविर में भाग लिया।

योग दिवस को लेकर मेरठवासियों में खासा उत्साह देखा गया। CCSU विवि में योग गुरु कर्मवीर महाराज के नेतृत्व में सांसद राजेंद अग्रवाल और ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने योगाभ्यास किया। मेरठ मेडिकल कालेज में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।

बारिश में भी कम नहीं हुआ उत्साह
योग दिवस पर आज तड़के हुई बारिश में भी लोगों में योगाभ्यास को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने बारिश के बीच भी योग किया। बारिश के बीच लोगों ने अपने घर पर आंगन और बरामदे में योगाभ्यास किया। स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग सभी बीमारियों को खत्म करने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि अगर नियमित योग किया जाए तो कोई भी व्याधि शरीर का कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत योग का जनक है। आज पूरी दुनिया को योग करवाने का श्रेय भारत को जाता है। विश्व से भारत की योग कला और भारत के अयुर्वेद का लोहा माना है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग से मानसिक शांति मिलती है। सांसद ने कहा कि वो प्रतिदिन 30 मिनट योगाभ्यास करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला