मेरठ

नोटबंदी आैर जीएसटी से गुस्साए व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर आैर दे दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

व्यापारियों के प्रदर्शन में वकील भी उनके मंच पर
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2018, 11:51 AM IST
meerut
नोटबंदी आैर जीएसटी से गुस्साए व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ उतरे सड़कों पर आैर दे दी ये बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

मेरठ। जैसे-जैसे 2019 के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे संगठनों की मांगें भी सिर उठाने लगी हैं, जो कि सरकार के लिए परेशानी बन सकती हैं। मेरठ सहित पश्चिम उप्र में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। अभी तक तो किसान ही अपने कर्ज माफी की बात कर रहे थे, लेकिन अब व्यापारियों ने भी अपने कर्ज माफी की बात कर सरकार को परेशानी में डाल दिया है। व्यापारियों ने इसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया है।

मेरठ में भी व्यपारियों ने संयुक्त व्यापार मंडल के पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों के पांच लाख तक के कर्ज माफी की मांग सरकार से की। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने मेरठ में विशाल जुलूस निकाला और यह जुलूस भैंसाली मैदान से शुरू होकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचा, जहां व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में व्यापारियों के साथ साथ अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल सहित कई जिलों के व्यापारी मेरठ पहुंचे और भैंसाली मैदान में एकत्र हुए। जहां से व्यापारियों ने एक जुलूस निकाला जो बाइक और कारों से कमिश्नरी चौराहे पहुंचा।

जुलूस में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। अपनी तमाम मांगों को लेकर कमिश्नरी चौराहे स्थित कमिश्नरी कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि किसानों की तरह छोटे व्यापारियों का भी पांच लाख तक का कर्ज माफ किया जाए। क्योंकि नोटबन्दी और जीएसटी के बाद व्यापारियों की हालत काफी खराब हो चुकी है और व्यापारी आत्महत्या करने की कगार पर है। इसके अलावा पश्चिम में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर भी व्यापारियों और वकीलों में काफी रोष देखने को मिला है। साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो 2019 में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला