मेरठ

Big Breaking: मेरठ में सेना के जवान ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की खुदकुशी

मूल रूप से गुजरात निवासी जवान की 22 इंफ्रेंटी डिवीजन की सिग्नल रेजीमेंट में थी तैनाती      
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2018, 2:15 PM IST
meerut
Big Breaking: मेरठ में सेना के जवान ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की खुदकुशी

मेरठ। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म के समीप गुरुवार सुबह सेना के जवान ने ट्रेन से कटकर खुदकशी कर ली। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेरठ का कैंट स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह से ही काफी चहल-पहल रहती है। चूंकि ये स्टेशन छावनी क्षेत्र में आता है इसलिए यहां पर सेना के जवानों की भीड़ रहती है। सेना के जवानों के रिजर्वेशन भी इसी स्टेशन पर होते हैं। छावनी के नजदीक होने के कारण यहां से जवानों को ट्रेन पकड़ने में भी आसानी होती है।

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदा जवान

अल सुबह सेना का जवान काफी देर से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टहल रहा था। चाय बेचने वाले वेंडरों ने बताया कि जवान कुछ परेशान सा था और उसने पहले चाय पी और उसके बाद वह प्लेटफार्म पर ही बैठकर एक कोने में सिगरेट पीने लगा। इसी दौरान स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हुआ और उसकी घोषणा भी हुई। जवान उठकर टहलने लगा। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म की ओर बढ़ रही थी उसी दौरान जवान इंजन के आगे कूद गया। इंजन का ड्राइवर और स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले इंजन उसके ऊपर से निकल चुका था। उसका शरीर दो हिस्सो में बंट गया था। जवान के खुदकुशी की सूचना से स्टेशन में हड़कंप मच गया। ट्रेन के जाने के बाद जवान का शव वहां से निकाला गया। इसी दौरान मिलेट्री कंट्रोल आफिस की यूनिट के लोग वहां पहुंचे और भीड़ को वहां से हटाकर जवान का जहां शव पड़ा था वहां पर घेरा बना दिया।

गुजरात का रहने वाला था जवान

सुबह करीब सात बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर जान देने वाले जवान गुजरात का निवासी था। वह मेरठ में 22 इन्फेंट्री डिवीजन के सिग्नल रेजीमेंट में तैनात था। उनका नाम केतन सोलंकी था वह गांव अबरामा जिला वलसाड गुजरात का निवासी था। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रेलवे स्टेशन पहुंचे सेना के जवानों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला