मेरठ

गांव में बाहर से लौटने वालों की निगरानी करेंगी आशा कार्यकर्ता

Highlights: — होली और पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण रोकना चुनौती — स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी गांव की कमान — होली और पंचायत चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से आएंगे लोग
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 3:52 PM IST
demo.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कोरोना जिले में रफ्तार पकड़ रहा है। इसको रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। होली का पर्व और पंचायत चुनाव कुछ दिन आगे—पीछे होंगे। ऐसे में गांव से दूसरे शहर और राज्य में गए लोग वापस लौटेंगे। वापस लौटने वाले लोगों की जानकारी और उन पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आशा कार्यकर्ताओं को सौंपी है। आशा कार्यकर्ता दूसरे राज्यों से घर लौटने वालों की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देगी। मेरठ के सभी 479 गांव में तैनात आशाओं केा इस कार्य में लगाया गया है। जो गांव में जाने के साथ प्रत्येक घर में बाहर से आने वालों के बारे में निर्धारित प्रारूप व रजिस्टर पर विस्तृत ब्योरा अंकित करेंगी।

सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन ने बताया कि आशा की जिम्मेदारी होगी कि वे सबसे पहले आने वालों की थर्मल स्कैनिंग करें और आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है अथवा नहीं के बारे में जानकारी लेंगी। कोई दिक्कत होने पर घर में अगल रहने के बारे में सलाह दी जाएगी। इसके अलावा परिवार के लोगों से दूर रहने के सुझाव भी दिए जाएंगे। इसके लिए सर्विलांस की टीमें भी कार्य करेंगी। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ जाता है, जिससे उसे रोग के बारे में पता नहीं चलता। अगर समय रहते उसका उपचार नहीं किया गया तो स्थिति और खराब होगी।

शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अपने अगल-बगल आने जाने वालों के बारे में जरूर जानकारी लें, ताकि वे भी बाहर से आने वालों को लेकर अपना बचाव कर सकें। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें और प्रतिदिन का रिपोर्ट स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

वहीं डीएम के बालाजी ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक आने व कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने तहसील क्षेत्र के गांवों से मिलने वाली किसी प्रकार की सूचना को अनदेखी न करें, उस पर तत्काल कार्रवाई करें। बाहर से आने वालों के बारे में सूचना एकत्रित करा सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला