मेरठ

अगले लोक सभा चुनाव के लिए यहां हो रहा था असलाह तैयार, राइफल बनाकर सात हजार में बेचते थे

मेरठ पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो किए गिरफ्तार  
2 min read
• •
Updated: 30 May 2018, 6:47 PM IST
meerut
अगले लोक सभा चुनाव के लिए यहां हो रहा था असलाह तैयार, राइफल बनाकर सात हजार में बेचते थे

मेरठ। मेरठ पुलिस ने सरधना के जंगल में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो देसी बंदूक, तमंचे-कारतूस व तथा असलाह बनाने का सामान भी बरामद किया गया। जबकी मौके से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी सात हजार रुपये में राइफल बेचते थे।

यह भी पढ़ेंःमायावती के सबसे भरोसेमंद रह चुके डीजीपी ने उनके खास सिपाही पर दिया बड़ा बयान

तमंचा आैर राइफल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

इस संबंध में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने एक सूचना मुल्हैड़ा गांव के जंगल में छापा मारा। जहां बड़ी संख्या में असलाह बनाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने गांव पिठलोकर निवासी जामिन व शामली के कैराना के गांव जहानपुर निवासी कासिम को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं पिठलोकर निवासी खालिद मौके से भागने में सफल रहा। एसपी देहात ने बताया की यहा से करीब 100 से अधिक तमंचे बनाने का सामान और औजार बरामद किए हैं।

असलाह बनाने का सामान भी बरामद किया

वहीं एक मशीन भी बरामद की है, जिसमें तमंचे की नाल बनाई जाती थी। इसके अलावा दो 315 बोर की देसी राइफल, तमंचे व कारतूस बरामद किये। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और हर चुनाव में असलाह की डिमाड बढ़ जाती है। इसलिए वह असलाह बनाकर स्टोर कर रहे थे। ताकि चुनाव के नजदीक लोगों की मांग पूरी की जा सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे मेरठ व आसपास के जिलों में इन्हे सप्लाई करते थे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला