मेरठ

मेरठ में एटीएस ने संदिग्ध आतंकी दबोचा, पाकिस्तान में लंबी बातें करता था रोजाना

Highlights मेरठ के सोतीगंज क्षेत्र में दबिश में पकड़ा संदिग्ध आतंकी एटीएस पूछताछ में जुटी, आरोपी की सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान किसी बखेड़े से पहले ही आरोपी को लेकर लखनऊ रवाना हुई टीम  
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2019, 9:01 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान चलाने वाले संदिग्ध आतंकी (Suspected Terrorist) चांद को एटीएस (ATS) ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की टीम ने उससे पूछताछ की और कोई बखेड़ा होने से पहले ही टीम उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गई। मंगलवार को आतंकी गतिविधियों के इनपुट केे बाद एटीएस ने मेरठ में तीन संदिग्ध लोगों की तलाश में कई जगह दबिश दी। सोतीगंज से एक संदिग्ध आतंकी चांद के बारे में भी एटीएस के पास सूचना थी। एटीएस ने प्लान के तहत सुबह से ही शहर में डेरा डाल लिया था। पूछताछ मे सामने आया है कि संदिग्ध आतंकी आरोपी चांद पाकिस्तान में रोजाना लंबी बातें किया करता था। एटीएस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

लखनऊ की एटीएस टीम ने मंगलवार की सुबह ही यहां डेरा डाल लिया था। इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ कई जगहों पर दबिश दी। दोपहर को दिल्ली रोड स्थित सोतीगंज से एटीएस की टीम ने चांद निवासी देहलीगेट को हिरासत में ले लिया। चांद की सोतीगंज में कबाड़ी की दुकान है। बताया गया कि चांद की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। जिसकी एटीएस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। एटीएस ने देर रात तक चांद की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। चांद के मोबाइल से पाकिस्तान से रोजाना बातचीत होती थी। वह लंबे समय से पाकिस्तान से जुड़ा होना बताया गया। इससे पहले सोतीगंज में हंगामा होता, एटीएस की टीम संदिग्ध चांद को लेकर लखनऊ रवाना हो गई। बताया गया कि टेरर फंडिंग में पकड़े गए लोगों को एटीएस ने रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान चांद का नाम आरोपियों ने बताया था, जिसके बाद ही एटीएस ने इसकी जांच शुरू की।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला