मेरठ

नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान एआरटीआे पर हुआ हमला, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा

इस हमले से काफी देर तक चलता रहा हंगामा, पुलिस पहुंची देरी से
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 9:20 PM IST
meerut
नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान एआरटीआे पर हुआ हमला, टीम को जान बचाकर भागना पड़ा

मेरठ। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोदीपुरम में मंगलवार को ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग करना एक एआरटीओ को महंगा पड़ गया। ट्रक पकड़ने के बाद हंगामा हुआ आैर विभागीय लोग आैर पुलिस देखती रह गर्इ।

एआरटीआे के साथ यह हुआ

मामला मंगलवार की दोपहर का है, जब एआरटीओ दिनेश सिंह एनएच- 58 पर मोदीपुरम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। बताते हैं कि चेकिंग के दौरान उन्होंने बिना परमिट जा रहे एक ओवरलोड ट्रक को रोका तो ट्रक मालिक अपने साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा आैर एआरटीओ पर हमला बोल दिया। पथराव कर उनकी सरकारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। यह देखकर चेकिंग कर रही टीम को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। इसके बाद ट्रक मालिक अपने ट्रक को वहां से लेकर फरार हो गया। बताते है कि इस दौरान एआरटीओ ने 100 नंबर पर भी फोन करके पुलिस को भी इसकी सूचना दी, लेकिन डायल 100 की गाड़ी काफी देर तक वहां नहीं पहुंची। घटना के बाद चेकिंग टीम ने थाने पर एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अधिकारियों को दी।

पुलिस के देरी से पहुंचने से गुस्सा

मामले की सूचना मौके से देने के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर चेकिंग टीम ने गुस्सा जताया। उनका कहना है कि यदि पुलिस जल्दी पहुंचती तो आेवरलोड ट्रक को छुड़ाने आए लाेग पकड़े जाते।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला