
Meerut Rape News: दिल्ली से टीसी लेने आई बीए की छात्रा को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने दिल्ली के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। पीड़ित छात्रा दो अगस्त को टीसी लेने मेरठ के लावड़ आई थी। छात्रा कपड़े खरीदने कस्बे के बाजार गई थी। इसी बीच आरोपी मनु ने अपने साथी संदीप के साथ छात्रा को कार में अगवा कर लिया। आरोप है कि मनु ने चलती कार में दुष्कर्म किया। वहीं संदीप ने अश्लील वीडियो बनाई। आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत बीए की छात्रा ने सल्फास खाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मई में दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
छात्रा ने दिल्ली के कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। पिता का आरोप है कि कस्बे का मनु छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी ने छात्रा के साथ दो मई को दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई थी। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी के पिता मुकेश गौतम से इसकी शिकायत की गई। आरोप है कि मुकेश ने धमकी देकर लौटा दिया। डर के कारण छात्रा को दिल्ली भाई के पास भेज दिया गया। दो अगस्त को छात्रा टीसी लेने लावड़ आई थी। सोमवार दोपहर एक बजे कपड़े खरीदने बाजार गई थी। इसी बीच मनु ने साथी संदीप के साथ छात्रा को अगवा कर लिया। आरोप है कि मनु ने चलती कार में दुष्कर्म किया और संदीप ने अश्लील वीडियो बना ली।
मां को आपबीती सुनाने के बाद की आत्महत्या
छात्रा को घर से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। छात्रा ने मां को जानकारी दी और आत्महत्या कर ली। सीओ देवेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस लगा दी है।