मेरठ

पुलिस कस्टडी से फरार इनामी बदमाश करा रहा था पुणे में इलाज, एसटीएफ के वहां पहुंचने पर ये हुआ

Highlights सात महीने पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था बदन सिंह बद्दो पुलिस अफसरों ने कहा- पासपोर्ट से विदेश जाने की पुष्टि नहीं बद्दो को फरार कराने में 14 लोगों पर दर्ज किया गया था केस
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 9:46 AM IST
meerut

मेरठ। ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो सात महीने पहले पुलिस कस्टडी के दौरान मेरठ से फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसके पीछे लगी हुई है, लेकिन वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस के साथ एसटीएफ भी उसके पीछे लगी है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पुणे के अस्पताल में वह बवासीर का इलाज करा रहा है। एसटीएफ ने इस सूचना पर पुणे में डेरा भी डाल लिया था, लेकिन वह बदन सिंह बद्दो हत्थे नहीं चढ़ पाया और एसटीएफ की टीम बैरंग लौट आयी।

मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के बेरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो को फर्रुखाबाद जेल से गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद इसी साल 28 मार्च को पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए वह फरार हो गया था। पेशी के बाद दिल्ली रोड के होटल में रुकने पर उसने यहां पार्टी का इंतजाम किया था। इसी दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे फरार कराने में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किया। साथ ही बदन सिंह बद्दो पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

बद्दो की तलाशी में पुलिस की कई टीमें बनी, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। उसकी तलाशी में जुटी एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि वह पुणे के एक अस्पताल में बवासीर का इलाज करा रहा है। एसटीएफ की टीम ने वहां डेरा डाल लिया, लेकिन बद्दो हत्थे नहीं चढ़ सका। एसटीएफ केे अफसरों का कहना है कि बद्दो विदेश नहीं गया है, यह साफ हो गया है। उसके पासपोर्ट की भी जांच कराई गई थी। उनका कहना है कि बद्दो नेपाल जा सकता है। उसे पकडऩे के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Updated on:
16 Nov 2019, 9:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला