मेरठ

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल था यह बदमाश, शादी में पुलिस ने की घेराबंदी की तो हलवाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर ललकारा आैर फिर…

किठौर क्षेत्र में लूट का इरादा भांपकर कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने पीछा करके कर दी थी हत्या  
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 11:59 AM IST
meerut
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल था यह बदमाश, शादी में पुलिस ने की घेराबंदी की तो हलवाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर ललकार आैर फिर...

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने आए बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। शादी में खाना बना रहे हलवाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश कमरे में घुस गया और कमरा भीतर से बंद कर लिया। एनकाउंटर में मारे जाने की दहशत से मंडप के कमरे में बंद बदमाश ने चेयरमैन पति के मौके पर न आने तक बाहर निकलने से इंकार कर दिया। बाद में चेयरमैन पति के मौके पर आने के बाद बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। चेयरमैन पति बदमाश का हाथ पकड़कर उसको कमरे से बाहर लाया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश वही है जिसने पखवाड़ा भर पहले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की थी।

चाचा की पुत्री की शादी में शामिल हुआ

दरअसल, किठौर का निवासी आलिम उर्फ राजा शातिर बदमाश है। पिछले दिनों खरखौदा में हुई दिल्ली के हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में भी वह वांछित चल रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को आलिम अपने चाचा वसीयत की पुत्री नर्गिस की शादी में शामिल होने आया था।

नाचने के दौरान विवाद, कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

इसी बीच बारात में नाच रहे आलिम का एक युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद आलिम ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को उसकी मुखबिरी कर दी। पुलिस उसकी तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। इसी बीच आलिम पुलिस और ग्रामीणों द्वारा घिरने पर दो हलवाइयों को गन प्वाइंट पर लेकर फार्म हाउस के कमरे में जाकर बंद हो गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस ने कमरे की घेराबंदी कर ली और उसे ललकारा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। दोनों ओर से कई रांउड फायरिंग हुई। उधर, कुख्यात ने चेयरमैन पति सलमान के न आने तक कमरे से निकलने से इंकार कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद चेयरमैन पति सलमान मौके पर पहुंचा तो आलिम ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पिस्टल, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2018, 11:59 AM IST
Published on: