23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की इस एक्‍ट्रेस ने करवा दिया टीचर का कत्‍ल, मेरठ के बदमाशों को दी 10 लाख की सुपारी

दिल्‍ली के बवाना में हुर्द थी शिक्षिका की हत्‍या, पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 3 Nov 2018, 11:39 AM IST

Angel Gupta

बॉलीवुड की इस एक्‍ट्रेस ने करवा दिया टीचर का कत्‍ल, मेरठ के बदमाशों को दी 10 लाख की सुपारी

मेरठ। हाल ही में दिल्‍ली के बवाना में एक शिक्ष‍िका की हत्‍या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में बॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी अभिनेत्री व मॉडल को भी गिरफ्तार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉडल का ननिहाल मेरठ में है और कत्‍ल के लिए मेरठ के ही दो बदमाशों को हत्‍या की सुपारी दी गई थी। दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनी एशिया की सबसे बड़ी फॉरेंसिक लैब, 174 वैज्ञानिक इस तरह करेंगे रेप व मर्डर का खुलासा

चार आरोपी हुए गिरफ्तार

आपको बता दें क‍ि 29 अक्‍टूबर को सुबह महिला टीचर सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले क खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद सुनीता के पति मंजीत, बॉलिवुड की उभरती एक्ट्रेस और मंजीत की दोस्‍त ऐंजल गुप्ता व ऐंजल के मुंह बोले पिता राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में शुक्रवार को एक और आरोपी पकड़ा गया है। फिलहाल सुपारी किलर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जा रहा है क‍ि हत्‍या के लिए सुपारी किलर्स को 10 लाख रुपये देने की बात हुई थी।

यह भी पढ़ें: दरोगा काे पीटने वाला भाजपा पार्षद जेल से रिहा, अब पार्टी कार्यकर्ताआें में इस बात को लेकर है बेहद गुस्सा

मेरठ में बताया जा रहा ननिहाल

दिल्‍ली के रोहिणी जिले के डीसीपी रजनीश गुप्ता का कहना है कि गिरफ्तार किए गए चौथे आरोपी का नाम दीपक है। यह ऐंजल गुप्ता के मुंह बोले पिता राजीव गुप्ता का ड्राइवर है। उसने हत्या के लिए सुनीता के पति मंजीत से रुपये ले लिए थे। बताया जा रहा है इस काम के लिए दीपक ने मेरठ से दो सुपारी किलर को हायर किया था। मॉडल ऐंजल गुप्‍ता का ननिहाल मेरठ में है। पहले हत्या के‍ लिए सुपारी किलर्स ने 18 लाख रुपये मांगे थे लेकिन डील 10 लाख में फाइनल हुई थी। फिलहाल दोनों किलर्स फरार हैं। यह भी बताया जा रहा है क‍ि 29 अक्टूबर को जिस समय हत्‍या हुई, वहां सुपारी किलर्स के साथ दीपक भी मौजूद था। ताकि सुनीता की पहचान करके सुपारी किलर को बताई जा सके।

यह भी पढ़ें: इस यूनिवर्सिटी की लापता कश्मीरी छात्र की फोटो वायरल, आतंकी संगठन में शामिल होने का दावा

कौन है ऐंजल गुप्‍ता

एंजल दिल्‍ली के आरके पुरम इलाके की रहने वाली है। वह कुछ बॉलीवुड मूवी में काम भी कर चुकी है। वह खुद को लंदन रिटर्न बताती थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग