23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस यूनिवर्सिटी के लापता कश्मीरी छात्र की फोटो वायरल, आतंकी संगठन में शामिल होने का दावा

सोशल मीडिया पर लापता कश्मीरी छात्र की फोटो वायरल हो रही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 Nov 2018, 9:47 AM IST

noida

लापता कश्मीरी छात्र की फोटो हुई वायरल, आतंकी संगठन IS में शामिल होनो का दावा

नोएडा। कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से गायब छात्र के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें लापता काश्मीरी छात्र के आतंकी संगठन में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि वह घाटी में आतंकवादी समूह में शामिल हो चुका है। इस पोस्ट के बाद कश्मीर और नोएडा पुलिस सक्रिय हो गई है। साथ ही एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें : लापता हुए कश्मीरी छात्र को ढ़ूढने में जुटी नोएडा पुलिस, पुलवामा में था मौजूद लेकिन श्रीनगर में रहे रहे परिवार को नहीं दी खबर

दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में पढने वाला छात्र अहतेशाम बिलाल सोफी कुछ दिनों पहले घर जाने के लिए निकला था। वह 28 अक्टूबर को लापता हो गया था। उसने विश्वविद्यालय से दिल्ली जाने की अनुमति ली थी। जिसके बाद बिलाल ने दिल्ली से फ्लाइट पकड़ कर श्रीनगर गया। पुलिस को उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन पुलवामा की मिली है। हालाकि उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था।

ये भी पढ़ें : VIDEO: नोएडा से कश्मीरी छात्र के लापता होने का गहराया मामला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलवामा गया था लेकिन घरवालों को नहीं थी खबर

जिसके बाद बिलाल के परिजनों ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के साथ-साथ श्रीनगर के खानयार पुलिस स्टेशन में भी उसके लापता होने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रही है उसमें तस्वीरों में बिलाल काले कपड़ों में दिख रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि बिलाल आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के विचारों से प्रभावित हो कर उसके कथित भारतीय संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) में शामिल हो गया है। बरहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में लगी है और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सत्यता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Diwali 2018 : इस बार दिवाली पर हैं दो शुभ मुहूर्त, जाने किस समय लक्ष्मी-गणेश की करेंगे पूजा तो हो जाएंगे मालामाल

आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि एहतेशाम बिलाल की असलहे के साथ तस्वीर शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में उसके साथी चार अन्य कश्मीरी छात्रों से पूछताछ में उसके आतंकी संगठन में शामिल होने के सुराग मिले। इसके साथ छात्रों से ये भी बताया कि पूछ-ताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पहले अफगानिस्तान और नोएडा के ही कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें कुछ छात्रों ने बिलाल को भी पीट दिया था। तब मामले में उसके पिता ने नोएडा आए थे और सुलह कराई थी।

ये भी पढ़ें : अचानक कोर्ट परिसर की छत पर चढ़ गई महिला और कहने लगी कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लापता छात्र को खोजने में मदद की मांग को लेकर ट्वीट किया था। दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक एटीएस टीम ने लापता छात्र के मोबाइल की पिछले एक माह की कॉल डिटेल निकाली है और उसमें श्रीनगर के जिन नंबरों पर अधिक समय तक हुई बात हुई है, उनकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने किया तय, ये पटाखे नहीं जलेंगे दिवाली पर