23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दिन से लापता कश्मीरी छात्र को ढ़ूढने में जुटी नोएडा पुलिस, जम्मू-कश्मीर में था मौजूद लेकिन श्रीनगर में रहे रहे परिवार को नहीं दी खबर,

ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी से पढाई करता है कश्मीरी छात्र, अचानक लापता होने पर तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 1 Nov 2018, 9:37 AM IST

noida

चार दिन से लापता कश्मीरी छात्र को ढ़ूढने में जुटी नोएडा पुलिस, जम्मू-कश्मीर में था मौजूद लेकिन श्रीनगर में रहे रहे परिवार को नहीं दी खबर,

नोएडा। नोएडा में रह कर पढ़ाई कर रहा कश्मीरी छात्र के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने से मामला गहराता जा रहा है। इस बीच चार दिन से लापता कश्मीरी छात्र की तलाश में जुटी ग्रेटर नोएडा की पुलिस को उसका आखिरी लोकेशन जम्मू में ही मिली है। लेकिन अभी तक लापता छात्र का पता नहीं चल पाया है और उसका नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देश की सिक्योरिटी एजेंसीयो को अलर्ट कर दिया गया।

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से लापता कश्मीरी छात्र बिलाल अहमद घूमने की बात कह कर 28 अक्टूबर को दिल्ली से गो एयर की एक उड़ान से श्रीनगर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसके घरवालों ने बिलाल के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने लापता कश्मीरी छात्र की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन जम्मू में मिली। पुलिस के मुताबिक छात्र की अंतिम लोकेशन पुलवामा जिले में मिलीष रविवार 4.30 बजे तक उसका फोन भी ऑन था। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। अब स्थानीय पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क में है।

श्रीनगर में एहतेशाम बिलाल के परिवार वालो रो-रो कर बुरा हाल है। वे उसकी तलाश की गुहार कर रहे है। मूल रूप से श्रीनगर के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र एहतेशाम बिलाल शारदा विवि से बीएमआइटी बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी। उसके बाद 28 अक्टूबर को वह घूमने के लिए निकला था और फिर लौटकर विवि के छात्रावास नहीं पहुंचा। उसके संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो जाने हड़कंप मच गया। मामले में मोहसिन की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी फर्स्ट ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की तो पता चला कि रविवार की दोपहर 12 बजे वह दिल्ली में था। इसके बाद सोमवार दोपहर ढाई बजे उसकी लोकेशन जम्मू में मिली थी। छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल से यह भी पता चला कि उसने सोमवार शाम साढ़े चार बजे पिता से आखिरी बार बात की थी। हालांकि, उस समय उसने अपने पिता को जम्मू में होने की जानकारी नहीं दी थी। इसके बजाय उसने बताया था कि वह दिल्ली मेट्रो में है। इसके बाद छात्र का मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस के सूचना पर सिक्योरिटी एजेंसीयो को भी अलर्ट कर दिया गया और इस मामले में छात्र के परिजन ने श्रीनगर के संबंधित थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद दो राज्यो की पुलिस उसकी तलाश के जुटी है।

वहीं कॉलेज में पूछ-ताछ के दौरान पता चला है कि कुछ दिन पहले अफगानिस्तान और नोएडा के ही कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें कुछ छात्रों ने बिलाल को भी पीट दिया था। तब मामले में उशके पिता ने नोएडा आए थे।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग