27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी: 27 अप्रैल से 2 मई तक भारी से बारिश, यूपी के 50+ जिलों में अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 2 मई तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलधार बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification
climate change, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, downpour, drizzle, HeaT WAVE, heavy rainfall, Heavy rainfall alert April 2026, Heavy Rainfall Report, Hurricane, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd monsoon forecast, IMD weather bulletin, rain, rain forecast, rain radar, rain showers, rain today, rainfall, rainstorm, temperature, weather, Weather forecast, weather radar, winter storm warning,aaj ka mausam, weather forecast 26 april, rain alert 26 april, thunderstorm, weather prediction, delhi weather, up weather, bihar weather, आज का मौसम, हीटवेव, Delhi Heat Wave, Rain Alert, delhi weather news, delhi mausam ki jankari, delhi mausam ka hal, delhi mausam news, delhi mausam ki khabar, delhi weather update, delhi rains, delhi weather forecast

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। फोटो: IANS

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस हफ्ते मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण की वजह से 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को बारिश होगी। इसको लेकर यूपी, दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी जारी किया गया है।

यूपी में 27 अप्रैल को करवट लेगा मौसम

मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर भी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल को मौसम आंधी-तूफान के साथ करवट लेगा। लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 27 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 28 और 29 अप्रैल को कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश (Heavy Rainfall) हो सकती है।

इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, रामपुर, ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, इटावा, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती,बलरामपुर, गोंडा, बस्ती,सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज,कुशीनगर,देवरिया में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30 से 50 किमी/घंटा की स्पीड से चलने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम, जानें कब होगी बारिश

वहीं, उत्तराखंड में 27 से 29 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 की स्पीड से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, और पिथौरागड़ में 27 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलधार बारिश का अलर्ट

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। खासकर असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में गर्म हवाओं का अलर्ट

दिल्ली और एनसीआर में 27 को 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही दिन में धूलभरी आंधी और गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 28 अप्रैल को मौसम करवट लेगा।

बिहार, झारखंड और बंगाल में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सि‌क्किम में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

मछुआरों को चेतावनी

भारत मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 1 मई तक उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों, बंगाल और उत्तरी बंगाल के खाड़ी के कुछ हिस्सों में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग